Premanand Ji Maharaj की बताई गई 8 अच्छी आदतें जो संवारेंगी आपके बच्चे का भविष्य

Summary :

Premanand Ji Maharaj on Morning Routine: प्रेमानंद जी महाराज वो संत हैं, जो लोगों को प्रेम, भक्ति और सच्चे जीवन के मार्ग बताते हैं। जीवन के प्रति भी प्रेमानंद जी के विचार काफी स्पष्ट और सरल हैं। रोजाना कई श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए वृंदावन के उनके आश्रम पहुंचते हैं। अगर व्यक्ति प्रेमानंद जी द्वारा बताई गई बातों को अमल कर ले तो वह जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकता है। इन दिनों प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बच्चों की दिनचर्या को लेकर…

Premanand Ji Maharaj on Morning Routine: प्रेमानंद जी महाराज वो संत हैं, जो लोगों को प्रेम, भक्ति और सच्चे जीवन के मार्ग बताते हैं। जीवन के प्रति भी प्रेमानंद जी के विचार काफी स्पष्ट और सरल हैं। रोजाना कई श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए वृंदावन के उनके आश्रम पहुंचते हैं। अगर व्यक्ति प्रेमानंद जी द्वारा बताई गई बातों को अमल कर ले तो वह जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकता है।
Premanand Ji Maharaj
Premanand Ji Maharaj (Photo: Social Media)
इन दिनों प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बच्चों की दिनचर्या को लेकर कुछ जरुरी बातें बताई हैं। तो चलिए जानते हैं बच्चों की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

Premanand Ji Maharaj on Morning Routine: अपने बच्चों को जरुर सिखाएं ये 8 अच्छी आदतें

Premanand Ji Maharaj on Morning Routine
Premanand Ji Maharaj on Morning Routine (Photo: Freepik)
1. सुबह उठने का सही समय: प्रेमानंद महाराज का कहना है कि न सिर्फ बच्चों को, बल्कि हर व्यक्ति को सुबह 5 बजे उठ जाना चाहिए।
2. उठने के बाद क्या करें: सुबह उठने के बाद सबसे पहले धरती माता को प्रणाम करें। इसके बाद जिस बिस्तर पर सोए थे, उसी पर पांच मिनट बैठकर पांच संतों के नाम का स्मरण करें।
Best Daily Routine
Best Daily Routine (Photo: AI Generated)
3. तीसरा काम: सुबह उठने के बाद अपने माता-पिता को प्रणाम करें।
4. पानी पीने का सही तरीका: सुबह वज्रासन में बैठकर आधा लीटर हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे करके पिएं। ऐसा करने से कब्ज नहीं होता, ब्रह्मचर्य की रक्षा होती है और दिमाग की गर्मी भी कम होती है।
5. सुबह की सैर: प्रेमानंद जी के अनुसार, बच्चों की दिनचर्या में सुबह की सैर ज़रूर शामिल होनी चाहिए। इससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है।
Premanand Ji Maharaj on Morning Routine
Morning Routine for Students (Photo: Freepik)
6. बच्चों के लिए व्यायाम: बच्चों को नहाने के बाद व्यायाम करने की आदत बनानी चाहिए। अगर उन्हें व्यायाम करना नहीं आता तो वे 20 बार दंड बैठक, 10 बार लेटने वाली दंड और फिर अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। अंत में सात बार गहरी सांस लें और छोड़ें।
7. पढ़ाई करें: प्रेमानंद महाराज का कहना है कि बच्चों का सच्चा भजन उनकी पढ़ाई है। इसलिए व्यायाम के बाद बच्चों को तुरंत अपनी पढ़ाई शुरू करनी चाहिए। सुबह के समय पढ़ाई करने से याददाश्त तेज़ होती है और सीखा हुआ लंबे समय तक याद रहता है।
8. सोते समय क्या करें: सोने से पहले बच्चों को भगवान से यह प्रार्थना करनी चाहिए कि दिनभर में उनसे जो भी गलती हुई हो, वे उन्हें समझने और सुधारने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट और अकाल मृत्यु से कैसे बचें? Premanand Ji Maharaj ने बताए 5 शक्तिशाली उपाय

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।