न्यूयॉर्क में रच गया इतिहास! पहली बार कोई भारतवंशी और मुस्लिम बना मेयर, ट्रंप के सामने होगी बड़ी चुनौती

New York Mayor Election 2025 Result Live,(source: social media)

New York Mayor Election 2025 Result Live: अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस दौरान मेयर के पद पर भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें कुल वोटों का लगभग 50.4 % समर्थन मिला। ममदानी ने जीत के बाद लगभग आधे मत हासिल किए। वहीं दूसरे नंबर पर रहे पूर्व गवर्नर एवं निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को लगभग 41 % वोट मिले, जो लगभग 8.5 लाख के करीब हैं। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा, जिन्हें करीब 7.1 % मत मिले यानी लगभग 1.45 लाख वोट।

New York Mayor Election 2025 Result Live: जीत के बाद ट्रंप को दी चेतावनी

बता दें, कि 34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क शहर के अब तक के सबसे युवा मेयर बने हैं। वे पहले भारतीय मूल और पहले मुस्लिम मेयर भी बने हैं। इस जीत को एक तरह से शहर और देश के राजनीतिक माहौल में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ममदानी ने जीत के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा- “जिस शहर ने डोनाल्ड ट्रम्प को पैदा किया, वही अब दिखाएगा कि उन्हें कैसे हराया जाता है। ट्रम्प, मुझे पता है कि आप यह देख रहे हैं। मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं- ‘वॉल्यूम जरा तेज करो’।” इस प्रकार उन्होंने ट्रम्प को सीधे तौर पर चुनौती दी।

New York Mayor Election 2025 Result Live,(source: social media)
New York Mayor Election 2025 Result Live,(source: social media)

New York New Mayor: ट्रम्प का विरोध और ममदानी की मजबूती

ट्रम्प ने ममदानी की जीत को रोकने के लिए खुलकर अभियान चलाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ममदानी जीत जाएंगे तो शहर बर्बाद हो जाएगा, और फेडरल फंडिंग को कम कर दिया जाएगा। उन्होंने ममदानी को ‘कम्युनिस्ट’ नीतियों वाला बताते हुए कहा था कि उनके विचार हजारों सालों से काम नहीं करते। बावजूद इसके, ममदानी को मतदाताओं ने भारी समर्थन दिया।

New York Mayor Election 2025 Result Live,(source: social media)
New York Mayor Election 2025 Result Live,(source: social media)

Zohran Mamdani:  कौन हैं ममदानी?

जोहरान ममदानी का जन्म भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के घर हुआ था। उन्होंने इस चुनाव में एंड्रयू कुओमो और कर्टिस स्लिवा को मात दी। उनके प्रचार अभियान की मुख्य दिशा थी, मंहगाई पर नियंत्रण, आम जनता की समस्याओं पर काम करना। इस अभियान ने बहुतों का समर्थन हासिल किया।

New York Mayor Election 2025 Result Live,(source: social media)
New York Mayor Election 2025 Result Live,(source: social media)

बहुत-बहुत मतदान और चुनौतियां

पिछले 50 सालों में इस मेयर चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। 20 लाख से अधिक लोग मतदान केंद्रों तक गए। इस भारी मतदान ने ममदानी की जीत को और अधिक प्रासंगिक बनाया। अब उनकी चुनौतियां बड़ी होंगी। जिसमें शहर की विकास योजनाएं, आर्थिक सुधार, सामाजिक समावेशिता आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: US Plane Crash: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ फ्यूल से भरा कार्गो प्लेन, 4 की मौत, 11 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।