Republic Day Essay in Hindi: हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसी लोकतंत्र को सेलिब्रेट करने के लिए इस बार देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन को पूरा देश राष्ट्रीय पर्व के रूप में सेलिब्रेट करता है। इस दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस बार Republic Day Essay in Hindi में भाग लेना चाहते हैं, तो यहां से एक बेहतरीन निबंध दिया गया है। जिसे आप पढ़ सकते हैं। इस निबंध में बहुत से तथ्य भी दिए जा रहे हैं, जो आपकी स्पीच तैयार करने में सहायता करेंगे।
Republic Day 2026: भारत के गौरव और लोकतंत्र का महापर्व

प्रस्तावना
भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इसी दिन सन् 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिल गई थी, लेकिन तब हमारे पास अपना कोई स्थायी संविधान नहीं था। डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान समिति ने कड़ा परिश्रम कर दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया।
संविधान लागू होने की तिथि: 26 जनवरी 1950

महत्व
इस दिन भारत ने ‘डोमिनियन स्टेट’ का दर्जा त्याग कर खुद को एक पूर्ण गणराज्य घोषित किया। 26 जनवरी की तारीख को इसलिए चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज’ की घोषणा की थी।
उत्सव और राजपथ की परेड
गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाला भव्य समारोह है।
- झंडा फहराना: भारत के राष्ट्रपति ‘कर्तव्य पथ’ (पूर्व में राजपथ) पर तिरंगा फहराते हैं।
- परेड: सेना की विभिन्न टुकड़ियां, सैन्य बैंड और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन भारत की रक्षा शक्ति को दर्शाता है।
- सांस्कृतिक झांकियां: अलग-अलग राज्यों में झांकियां भारत की ‘विविधता में एकता’ को प्रदर्शित करती हैं।
- बहादुरी पुरस्कार: इस दिन उन बच्चों और सैनिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने साहस और वीरता का परिचय दिया हो।
26 Jan Essay in Hindi: गणतंत्र दिवस की प्रासंगिकता

यह पर्व केवल एक अवकाश का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत की शक्ति उसके लोगों और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों में निहित है। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह, और सुभाष चंद्र बोस के बलिदानों के कारण ही आज हम एक स्वतंत्र गणराज्य में सांस ले रहे हैं।
निष्कर्ष
गणतंत्र दिवस हमें एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा यह कर्तव्य है कि हम संविधान के नियमों का पालन करें और देश की उन्नति में योगदान दें। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
जय हिन्द, जय भारत!
Also Read: 26 जनवरी पर स्कूल-कॉलेज में देना है भाषण? यहां देखें सबसे बेस्ट और आसान स्पीच


Download Android App
Download iOS App




