Simple Festival Mehndi Designs: तीज-त्योहार हो या शादी, मेहंदी के बिना हर श्रृंगार अधूरा है। मेहंदी लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। सुहागन हो या कुंवारी, मेहंदी महिलाओं के एथनिक लुक में चार चांद लगाने का काम करती है। हालांकि, आजकल मेहंदी का ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है। आज की जनरेशन को सिम्पल, सोबर और क्लासी लुक पसंद है, जिसे हम मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स कहते हैं। ये डिजाइन्स न सिर्फ खूबसूरत लगती हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी बहुत आसान होता है। अगर आप भी किसी छोटे फंक्शन, त्योहार या अपनी सहेली की शादी के लिए एक सुंदर और Easy…
Simple Festival Mehndi Designs (AI Generated)
Simple Festival Mehndi Designs: तीज-त्योहार हो या शादी, मेहंदी के बिना हर श्रृंगार अधूरा है। मेहंदी लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। सुहागन हो या कुंवारी, मेहंदी महिलाओं के एथनिक लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।
हालांकि, आजकल मेहंदी का ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है। आज की जनरेशन को सिम्पल, सोबर और क्लासी लुक पसंद है, जिसे हम मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स कहते हैं। ये डिजाइन्स न सिर्फ खूबसूरत लगती हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी बहुत आसान होता है। अगर आप भी किसी छोटे फंक्शन, त्योहार या अपनी सहेली की शादी के लिए एक सुंदर और Easy Mehndi डिजाइन की तलाश में हैं, तो यहां पर आपके लिए लेटेस्ट पैटर्न्स दिखाए गए हैं।
Simple Festival Mehndi Designs: तीज-त्योहारों पर लगाएं ये ट्रेंडी पैटर्न्स
1. लोटस मंडला डिज़ाइन
Simple Festival Mehndi Designs
अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो यह डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें हथेली के बीचों-बीच एक गोल ‘मंडला’ पैटर्न बनाया गया है, जिसके बीचों बीच खूबसूरत कमल का फूल है। इसके चारों तरफ बारीक जाली और डॉट्स का काम है जो बेहद रोयल लग रहा है।
2. मॉडर्न फ्लोरल जाली डिज़ाइन
Simple Festival Mehndi Designs
यह डिज़ाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो थोड़ा हैवी पैटर्न पसंद है। इस डिज़ाइन उंगलियों पर बने पैटर्न्स हैं। पोरों को पूरी तरह मेहंदी से डार्क किया गया है और नीचे की तरफ बारीक जाली और फूलों का काम है। कलाई पर एक सिंपल और सोबर बेल बनाई गई है जो हाथ को एक क्लीन लुक दे रही है।
3. बैक-हैंड बुटी डिज़ाइन
Simple Festival Mehndi Designs
बैकहैंड पर दी बनाई गई ये डिज़ाइन बेहद ही एलीगेंट और मॉडर्न लग रही है।कलाई पर एक बेहद खूबसूरत और हैवी दिखने वाला सिमेट्रिकल टैटू स्टाइल पैटर्न है। उंगलियों के ऊपरी हिस्से को डार्क करके उस पर छोटी पत्तियां बनाई गई हैं। अगर आपके नाखून लंबे हैं या आपने फ्रेंच मैनीक्योर कराया है, तो यह डिज़ाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
4. ट्रेंडी फ्लोरल अरैबिक पैचवर्क
Simple Festival Mehndi Designs
इस डिज़ाइन में ट्रेडिशनल और अरैबिक दोनों स्टाइल मिक्स हैं। यह डिज़ाइन थोड़ा सा फ्यूजन लुक देता है, जिसमें ट्रेडिशनल और अरैबिक दोनों स्टाइल मिक्स हैं। हथेली को भरने के बजाय एक कोने से शुरू करते हुए छोटे-छोटे गोल फूलों और ड्रॉप-शेप की पत्तियों का एक खूबसूरत गुच्छा बनाया गया है। इसमें बीच-बीच में डॉट्स वाली महीन लाइन्स लटकती हुई दिखाई देती हैं, जो हाथों को इसे काफी ट्रेंडी लुक दे रही हैं।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।