Heart Attack Warning Signs: खराब Lifestyle के कारण बढ़ रहा है Heart Attack का खतरा, भूलकर भी मामूली न समझें शरीर के ये 6 शुरुआती Symptoms

Summary :

Heart Attack Warning Signs: हार्ट अटैक एक ऐसी समस्या है, जो शरीर को बिल्कुल भी सोचने और समझने का समय नहीं देती है। जब भी किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है, तो उसका शरीर पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। इस समस्या के कारण बहुत से लोगों की जान भी जा चुकी है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसका समय रहते इलाज बहुत जरूरी होता है। अगर बात करें आजकल के खान-पान कि तो इसमें बहुत ही ज्यादा मिलावट होने लगी है। कोई भी फ़ूड या ड्रिंक पूरी तरह से शुद्ध नहीं है। ऐसे में अगर…

Heart Attack Warning Signs: हार्ट अटैक एक ऐसी समस्या है, जो शरीर को बिल्कुल भी सोचने और समझने का समय नहीं देती है। जब भी किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है, तो उसका शरीर पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। इस समस्या के कारण बहुत से लोगों की जान भी जा चुकी है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसका समय रहते इलाज बहुत जरूरी होता है। अगर बात करें आजकल के खान-पान कि तो इसमें बहुत ही ज्यादा मिलावट होने लगी है। कोई भी फ़ूड या ड्रिंक पूरी तरह से शुद्ध नहीं है।

ऐसे में अगर आप भी हार्ट अटैक के आम लक्षणों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कई बार लोग इसके शुरुआती संकेतों को मामूली गैस या थकान समझकर टाल देते हैं, जो आगे चलकर बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं, Chest Pain Symptoms क्या हैं।

Heart Attack Warning Signs: हार्ट अटैक के मुख्य लक्षण

heart disease signs
heart disease signs (Source: social media)

1. थकान

अगर आपको बिना किसी मेहनत के बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही है, तो ये हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। अगर आप दिनभर बहुत ज्यादा काम भी नहीं कर रहे हैं। तब भी आपको थकान हो रही है, तो ये गंभीर समस्या है ये धीरे-धीरे बढ़ सकती है। महिलाओं में ये लक्षण ज्यादा देखने को मिलता है।

2. सांस लेने में तकलीफ

अगर आप भी बहुत ज्यादा काम या एक्सरसाइज नहीं करते हैं। उसके बाद भी आपको सांस फूलने की समस्या होती है, तो ये भी हार्ट अटैक का संकेत है। ये समस्या गर्मी में ज्यादा होने लगती है। ये लक्षण सीने में दर्द के साथ या उसके बिना भी होता है।

cardiac symptoms
cardiac symptoms (Source: social media)

3. मतली या उल्टी

अगर आपके शरीर में भी हार्ट अटैक के कुछ लक्षण हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस दौरान आपको मतली, उल्टी या पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। ये समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। अगर आपको बिना किसी कारण के उल्टी हो रही है, तो इसे गंभीरता से लें। हार्ट अटैक से पहले एसिडिटी या सीने में जलन भी महसूस होती है।

4. चक्कर आना या बेहोशी

हार्ट अटैक के समय दिल काम करना बंद कर देता है, जिससे दिमाग तक सही से ब्लड नहीं पहुंच पाता और ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। जिसके कारण चक्कर आना, सिर हल्का महसूस होना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आपको अचानक चक्कर आ रहे हैं, तो ये दिल से जुड़ी समस्या का संकेत है।

Heart Attack Warning Signs
Heart Attack Warning Signs (Source: social media)

5. पसीना आना

अगर आपको ठंडी के दिनों में भी बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है, तो ये भी हार्ट अटैक के खतरे का एक गंभीर लक्षण हो सकता है। अगर आपके शरीर में ठंडा पसीना आता है, तो इसका मतलब आपका शरीर हार्ट अटैक आने वॉर्निंग दे रहा है। ये पसीना ज्यादातर तनाव या गर्मी के कारण नहीं होता है, बल्कि शरीर के अंदर हो रही किसी बड़ी बीमारी का संकेत होता है।

6. सीने में दर्द या बेचैनी

हार्ट अटैक का सबसे आसान लक्षण सीने में दर्द या बेचैनी होना है। अगर आपको भी दबाव, जकड़न, भारीपन या जलन महसूस हो रही है, तो ये दर्द ज्यादातर सीने के बीच में होता है और ज्यादा समय तक रहता है। कभी-कभी तो गर्दन में, जबड़े में, कंधे, पीठ या बांहों में बहुत ज्यादा दर्द होने लगता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।