हरिद्वार में 5211 किलो वजनी पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

Summary :

सतेन्द्र त्रिपाठी Uttarakhand : उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में 5211 किलोग्राम वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा विधि श्रद्धा, वैदिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, साधकों, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरु गोरक्षनाथ महाराज की परंपरा, गिरनार के योगी महंत सोमनाथ बापू के आशीर्वाद व पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनेक प्रतिष्ठित संत, धर्माचार्य और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ये अतिथि हुए शामिल इनमें…

सतेन्द्र त्रिपाठी

Uttarakhand : उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में 5211 किलोग्राम वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा विधि श्रद्धा, वैदिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, साधकों, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरु गोरक्षनाथ महाराज की परंपरा, गिरनार के योगी महंत सोमनाथ बापू के आशीर्वाद व पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनेक प्रतिष्ठित संत, धर्माचार्य और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

ये अतिथि हुए शामिल

इनमें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महाराज, सुधांशु महाराज, स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, स्वामी रविन्द्र पुरी महाराज, दिनेश चंद्र, विश्व हिन्दू परिषद संरक्षक, साध्वी ऋतंभरा, आचार्य मनीष, सांसद राघव चड्ढा, नितिन गौतम, गंगा सभा के अध्यक्ष,राज्य मंत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता में राजीव बंसल का विशेष योगदान रहा। बता दें कि ध्यान गुरु रघुनाथ गुरु द्वारा लगभग 10 सालों की साधना, अनुसंधान और पारद विज्ञान के अध्ययन के बाद इस विशाल पारद शिवलिंग का निर्माण किया गया। इसके निर्माण में पारा, चांदी, स्वर्ण (गोल्ड) तथा 108 प्रकार की जड़ी-बूटियों के अर्क का उपयोग किया गया है।

यह शिवलिंग केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि ध्यान, सकारात्मक ऊर्जा और मानव चेतना के जागरण का माध्यम है।

 –रघुनाथ गुरु, ध्यान गुरु 

यह भी पढ़ें : जापान की बड़ी कंपनी में जॉब का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी, दो गिरफ्तार

Avinay