खास मेहमानों के लिए सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें Winter Special पालक पनीर, फटाफट से नोट करें रेसिपी

Summary :

Palak Paneer Recipe in Hindi: पार्टी हो, फेस्टिवल हो या फिर सेलिब्रेशन,पनीर के बिना एकदम अधूरा होता है। सर्दियों का मौसम है, इसी के साथ शादियों की दास्तान भी शुरु हो गई है। ऐसे में मेहमानों का आना जाना तो लगा ही रहता है। अब ऐसा हो सकता है क्या कि घर में खास मेहमान आने वाले हों और पनीर की सब्जी न बनें। पनीर से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, जो वाकई स्वादिष्ठ होती हैं। लेकिन पालक पनीर की तो बात कुछ और ही होती है। रेस्टोरेंट या ढाबे पर तो बहुत बार पालक पनी खाया होगा, लेकिन क्या कभी…

Palak Paneer Recipe in Hindi: पार्टी हो, फेस्टिवल हो या फिर सेलिब्रेशन,पनीर के बिना एकदम अधूरा होता है। सर्दियों का मौसम है, इसी के साथ शादियों की दास्तान भी शुरु हो गई है। ऐसे में मेहमानों का आना जाना तो लगा ही रहता है। अब ऐसा हो सकता है क्या कि घर में खास मेहमान आने वाले हों और पनीर की सब्जी न बनें।

पनीर से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, जो वाकई स्वादिष्ठ होती हैं। लेकिन पालक पनीर की तो बात कुछ और ही होती है। रेस्टोरेंट या ढाबे पर तो बहुत बार पालक पनी खाया होगा, लेकिन क्या कभी घर पर बनाने का ट्राई किया है? नहीं, तो चलिए बताते हैं, इसे बनाना बहुत आसान है।

घर पर अगर आप पालक पनीर बनाते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि छोटी-सी गलती स्वाद बिगाड़ सकती है। इस लेख में हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल पालक पनीर बनाने की परफेक्ट रेसिपी बताएंगे, स्वाद ऐसा होगा की खाने के बाद सब उंगलियां चाटेंगे। आइए जानते हैं कि घर पर Palak Paneer ki sabji kaise banaye-

Palak Paneer Recipe in Hindi: पालक पनीर बनाने की सामग्री

Palak Paneer Recipe in Hindi
Palak Paneer Recipe in Hindi (Photo: Social Media)

पालक पनीर बनाने के लिए आपको चाहिए-

पालक – 1 किलो
पनीर क्यूब्स – 1 से 1/2 कप
प्याज कटी – 2 (मध्यम आकार)
ताजी मलाई – 3-4 टेबलस्पून
अदरक– 1/2 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च– 1 टी स्पून (कटी)
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
लहसुन – 1 टी स्पून (कुटा हुआ)
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
नींबू का रस – 1 टी स्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

Palak Paneer Recipe in Hindi: पालक पनीर बनाने की विधि

Palak Paneer Recipe in Hindi
Palak Paneer Recipe in Hindi (Photo: AI Generated)

स्वादिष्ट पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक के मोटे डंठल अलग कर लें और पत्तियों को साफ पानी में डालकर अच्छी तरह धो लें ताकि सारी गंदगी हट जाए। अब पालक को काट लें। एक बर्तन में पानी गर्म करें, उसमें चुटकीभर नमक डालें और उबलने दें। पानी गर्म हो जाने पर इसमें कटी हुई पालक डालें और लगभग 2 मिनट तक उबालें। फिर गैस बंद कर दें और पालक को छन्नी में डालकर पानी निकाल दें।

इसके तुरंत बाद पालक को ठंडे पानी के नीचे रखकर एक मिनट तक धोएं। अब पालक को मिक्सर में डालें और उसमें अदरक, हरी मिर्च और लगभग एक चौथाई कप पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें, जिससे स्मूद प्यूरी बन जाए। प्यूरी तैयार होने पर इसे एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। तेल गर्म होते ही उसमें पनीर के क्यूब्स डालकर हल्का सुनहरा होने तक तलें।

पनीर तल जाने पर उन्हें निकालकर अलग रखें। कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालें और बारीक कटी प्याज डालकर भूनें। प्याज नरम हो जाने के बाद इसमें लहसुन डालें और लगभग 30 सेकंड तक भूनें। फिर कड़ाही में पालक की तैयार प्यूरी डालें, साथ ही गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं और पकने दें। कुछ देर बाद इसमें लगभग एक तिहाई कप पानी डालकर धीमी आंच पर उबलने दें।

पकाते समय ग्रेवी को बीच-बीच में चलाते रहें। जब प्यूरी में उबाल आने लगे, तब तले हुए पनीर क्यूब्स डालें और अच्छे से मिलाकर सब्जी को लगभग 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद कसूरी मेथी और थोड़ा नींबू रस डालकर मिलाएं। आखिर में गैस बंद करें और ऊपर से ताजी मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। लजीज पालक पनीर बनकर तैयार है। इसे नान, तंदूरी रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।