सर्दियों की सुबह का Best Breakfast! झटपट बनाएं Yummy Rava Uttapam, बच्चे कहेंगे ‘Wow’

Summary :

Uttapam Recipe in Hindi: सर्दियों के मौसम में रोज सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ अच्छा और अलग खाने का मन करता है। लेकिन कई बार क्या बनाएं ये समझ नहीं आता। ऐसे में अगर आप साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं और इडली-डोसा के अलावा कुछ अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो रवा उत्तपम एक बढ़िया विकल्प है। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं। उत्तपम बनाने में मुख्य रूप से रवा का उपयोग होता है। इसे आप नाश्ते, लंच या डिनर—किसी भी समय तैयार कर सकते हैं। नारियल की चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़…

Uttapam Recipe in Hindi: सर्दियों के मौसम में रोज सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ अच्छा और अलग खाने का मन करता है। लेकिन कई बार क्या बनाएं ये समझ नहीं आता। ऐसे में अगर आप साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं और इडली-डोसा के अलावा कुछ अलग स्वाद चखना चाहते हैं, तो रवा उत्तपम एक बढ़िया विकल्प है। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं। उत्तपम बनाने में मुख्य रूप से रवा का उपयोग होता है। इसे आप नाश्ते, लंच या डिनर—किसी भी समय तैयार कर सकते हैं। नारियल की चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Rava Uttapam बनाने के लिए आपको चाहिए ये सामग्री

Rava Uttapam Kaise Banate Hain
Rava Uttapam Kaise Banate Hain (Photo: Social Media)
सूजी (रवा) – 1 कप
टमाटर कटा – 3-4 टेबलस्पून
प्याज कटी – 2-3 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 8 से 10 पत्ते ( बारीक कटा हुए)
दही – 1/4 कप
तेल – आवश्यक्तानुसार
नमक – स्वादानुसार

Uttapam Recipe in Hindi: रवा उत्तपम बनाने की विधि

Uttapam Recipe in Hindi
Uttapam Recipe in Hindi (Photo: Social Media)

रवा उत्तपम तैयार करने के लिए सबसे पहले टमाटर और प्याज को बारीक काट लें। इसके साथ ही हरी मिर्च और हरा धनिया भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख दें। अब एक बड़े बाउल में रवा और दही डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिलाएँ। इसमें एक कप पानी और चुटकीभर नमक डालकर घोल तैयार कर लें। इस घोल को ढककर लगभग एक घंटे के लिए रख दें ताकि यह फूल सके।

एक नॉनस्टिक तवा मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें। तवा गरम हो जाए तो उस पर हल्का सा पानी छिड़कें और साफ सूती कपड़े से पोछ लें। फिर एक कटोरी में लिया हुआ उत्तपम का घोल तवे पर डालें और गोल आकार में मोटी परत बनाए रखते हुए फैला दें। थोड़ी देर बाद किनारों पर थोड़ा तेल डालें और इसे कुछ मिनट के लिए पकने दें।

अब उत्तपम के ऊपर बारीक कटा प्याज, टमाटर, धनिया और हरी मिर्च समान रूप से फैलाएं। इसे अच्छे से पकने दें, फिर कुछ समय बाद उत्तपम को पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंकें। जब दोनों ओर से अच्छी तरह पक जाए, तो इसे प्लेट में उतार लें। आपका स्वादिष्ट रवा उत्तपम बनकर तैयार है, इसे नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें। यकीन मानिए यह आपके बच्चों को काफी पसंद आएगा।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।