Peacock Earrings Designs For Ganesh Chaturthi: भारतीय त्योहारों जैसे गणेश चतुर्थी, तीज, नवरात्रि या दिवाली पर महिलाएं अपने एथनिक लुक को निखारने के लिए खास तैयारियां करती हैं। अगर आप भी त्योहारों के लिए आउटफिट्स और ज्वेलरी की शॉपिंग कर रही हैं, तो इस बार अपने कलेक्शन में मोर मोटिफ इयररिंग्स जरूर शामिल करें। ये खूबसूरत पीकॉक इयररिंग्स डिजाइंस आपके फेस्टिव लुक को एकदम परफेक्ट और अट्रैक्टिव बना देंगे।
Meenakari Peacock Earrings

पारंपरिक मीनाकारी वर्क वाले मोर डिजाइन इयररिंग्स त्यौहारों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। यह इयररिंग्स बांधनी और लहरिया साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं।
Antique Temple Gold Peacock Jhumki

दक्षिण भारतीय परंपरा और टेम्पल आर्ट से प्रेरित यह झुमकी आपको एक क्लासिक और रॉयल लुक देती है। मोर की बारीक नक्काशी वाली यह झुमकी कांजीवरम साड़ियों या बनारसी सूट्स के साथ खूब फबती है।
Boho Oxidized Silver Peacock Earrings

अगर आप थोड़ा इंडो-वेस्टर्न या ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर मोर इयररिंग्स चुन सकती हैं। इन्हें आप गरारा सेट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
Kundan and pearl-Embellished Earrings

मोतियों और कुंदन की चमक आपके चेहरे के निखार को दोगुना कर देती है। मोर के डिजाइन वाले ये कुंदन इयररिंग्स हैवी गोटा-पट्टी या जरी वर्क वाले आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच होते हैं।
Modern Peacock Jhumki Earrings

किसी भी फेस्टिवल पर भीड़ से अलग और मॉडर्न लुक पाने के लिए यह सबसे बेस्ट हैं। इन्हें पहनने के बाद गले में हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। आप इन्हें हैवी अनारकली सूट या कुर्ता-प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




