बारिश में भीग गया है आपका स्मार्टफोन, तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक!

Summary :

Phone Water Damage Solution: इन दिनों बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बारिश के मौसम में फोन में पानी चले जाना एक आम परेशानी है, लेकिन सही समय पर सही कदम उठाकर आप अपने स्मार्टफोन को खराब होने से बचा सकते हैं। मोबाइल में जरूरी डेटा होता है और आजकल इसका इस्तेमाल हर काम में होता है, इसलिए जरूरी है कि आप कुछ सावधानियां अपनाएं। Phone Water Damage Solution: सबसे पहले क्या करना चाहिए? अगर आपको लगे कि मोबाइल में पानी चला गया है, तो सबसे पहला काम है, फोन…

Phone Water Damage Solution: इन दिनों बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बारिश के मौसम में फोन में पानी चले जाना एक आम परेशानी है, लेकिन सही समय पर सही कदम उठाकर आप अपने स्मार्टफोन को खराब होने से बचा सकते हैं। मोबाइल में जरूरी डेटा होता है और आजकल इसका इस्तेमाल हर काम में होता है, इसलिए जरूरी है कि आप कुछ सावधानियां अपनाएं।

Phone Water Damage Solution: सबसे पहले क्या करना चाहिए?

अगर आपको लगे कि मोबाइल में पानी चला गया है, तो सबसे पहला काम है, फोन को तुरंत बंद कर देना। अगर फोन ऑन रहेगा, तो पानी की वजह से शॉर्ट सर्किट हो सकता है और अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं। इसके बाद सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल लें, ताकि वो भी सुरक्षित रहें।

Phone Water Damage Solution

Phone Water Damage Solution: फोन को सावधानी से सुखाएं

फोन बंद करने के बाद उसे किसी साफ सूती कपड़े या टिशू से पोंछें। फोन को झटकें या हिलाएं नहीं, क्योंकि इससे पानी और अंदर जा सकता है। कोशिश करें कि फोन के बाहरी हिस्से में जो भी पानी है, वो धीरे-धीरे पोंछ लिया जाए।

Phone Water Damage Solution

Phone Water Damage Solution: चावल या सिलिका जेल का करें इस्तेमाल

फोन को सुखाने के लिए एक आसान घरेलू उपाय है – कच्चे चावल का इस्तेमाल। फोन को एक एयरटाइट डिब्बे या प्लास्टिक बैग में भरकर रखें, जिसमें कच्चे चावल हों। कम से कम 24 से 48 घंटे तक फोन को उसमें रहने दें। चावल अंदर की नमी को सोख लेते हैं। अगर आपके पास सिलिका जेल है (जो अक्सर जूते या इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ आते हैं), तो वो और भी बेहतर है। सिलिका नमी को जल्दी और ज्यादा प्रभावी ढंग से खींचता है।

Phone Water Damage Solution

Smartphone Tips: किन चीजों से बचें?

कुछ चीजें ऐसी हैं जो लोग जल्दीबाज़ी में कर बैठते हैं, लेकिन उनसे नुकसान हो सकता है:

  • हेयर ड्रायर से सुखाने की गलती न करें। तेज गर्म हवा से मोबाइल के अंदरूनी हिस्से जल सकते हैं।
  • फोन को सीधी धूप में मत रखें। इससे मोबाइल जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है।
  • फोन को सूखे बिना चार्जिंग पर न लगाएं। ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

अगर फिर भी फोन काम न करे तो क्या करें?

अगर ऊपर दिए गए सभी उपाय करने के बावजूद फोन चालू नहीं हो रहा, या ठीक से काम नहीं कर रहा, तो इसे खुद खोलने की कोशिश न करें। किसी मोबाइल सर्विस सेंटर पर जाएं। वहां तकनीकी जानकार आपके फोन की पूरी जांच करके उसे सही करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: Munakka Benefits for Skin: चमकदार और निखरी हुई त्वचा के लिए वरदान है मुनक्का, ऐसे करें सेवन

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।