Munakka Benefits for Skin: चमकदार और निखरी हुई त्वचा के लिए वरदान है मुनक्का, ऐसे करें सेवन

Summary :

Munakka Benefits for Skin: अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाने वाला मुनक्का, कई सारी औषधीय गुणों के भरपूर होता है। यह एक तरह का ड्राई फ्रूट होता है। आयुर्वेद में इसे बहुत उपयोगी माना गया है। रोजाना इसके सेवन से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुनक्का का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है, वजन घटाने में मदद मिलती है और हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं। त्वचा के लिए भी मुनक्का…

Munakka Benefits for Skin: अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाने वाला मुनक्का, कई सारी औषधीय गुणों के भरपूर होता है। यह एक तरह का ड्राई फ्रूट होता है। आयुर्वेद में इसे बहुत उपयोगी माना गया है। रोजाना इसके सेवन से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुनक्का का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है, वजन घटाने में मदद मिलती है और हड्डियां भी मजबूत बनी रहती हैं।

त्वचा के लिए भी मुनक्का काफी फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा को चमकदार बनाता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है। इतना ही नहीं, मुनक्का के सेवन से त्वचा की पिगमेंटेशन को कम करने में भी मदद मिलती है। मुनक्का में पाए जाने वालें एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचने से बचाता है।

Munakka Benefits for Skin: त्वचा के लिए मुनक्का के फायदे

  • स्किन हाइड्रेशन: मुनक्का खाने से त्वचा का रुखापन दूर होता है और त्वचा मुलायम और हाईड्रेटेज दिखती है।
  • निखरी हुई चमकदार त्वचा: मुनक्का में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई त्वचा की चमकदार और निखरा हुआ बनाते हैं।
  • पिगमेंटेशन कम करना: मुनक्का में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण त्वचा के पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
  • एंटी-एजिंग: मुनक्का में पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालकर रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है। इससे त्वचा लंबे समय तक जवान और स्वस्थ बनी रहती है।
  • फ्री रेडिकल्स से बचाव: मुनक्का में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

ऐसे करें सेवन

  • रोज़ाना 5 से 10 मुनक्के का खाएं।
  • मुनक्के को रात भर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पिएं।
  • स्मूदी में चीनी की जगह मुनक्के को मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है

Munakka with Milk Benefits: मुनक्का को दूध के साथ मिलाकर पीने के फायदे

Munakka Benefits for Skin
Munakka Benefits for Skin

मुनक्का को दूध में मिलाकर पीने से भी शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं, शरीर में खून की कमी दूर होती है और पाचन प्रक्रिया बेहतर बनती है। इतना ही नही, दूध में मुनक्का पीने से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। इसमें  पाए जाने वाले पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इसके साथ ही, यह शारीरिक में थकान और कमजोरी को भी दूर करता है।

Difference Between Munakka and Kishmish: मुनक्का और किशमिश में क्या अंतर है

Munakka Benefits for Skin
Munakka Benefits for Skin

बहुत से लोग मुनक्का और किशमिश को लेकर भ्रमित रहते हैं। मुनक्का और किशमिश दोनों ही सूखे हुए अंगूर से बनते हैं, लेकिन रंग, स्वाद और आकार में अलग होते हैं। किशमिश का आकार आमतौर पर छोटा होता है और यह हल्के रंग की होती है। वहीं मुनक्का आकार में बड़ा और गहरे रंग का होता है। इन दोनों में एक अंतर ये भी है कि किशमिश में बीज नहीं होते, जबकि मुनक्का में बीज पाए जाते हैं। स्वाद की बात करें तो किशमिश का स्वाद थोड़ा खट्टा-मीठा होता है, जबकि मुनक्का मीठा होता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।