Asanas For Hair Growth: शरीर भी फिट, बाल भी लंबे, इन 5 योगासनों से मिलेगा डबल फायदा

Summary :

Asanas For Hair Growth: आजकल बाल झड़ना, पतले होना और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गई है। ऐसे में योग एक बेहतरीन तरीका है, जो न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि बालों की सेहत को भी सुधार सकता है। नियमित योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जो खासतौर पर बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए फायदेमंद हैं। Asanas For Hair Growth: ये हैं 5 योगासन 1. शशकासन (Rabbit Pose) कैसे करें: अपने घुटनों के बल योगा मैट पर बैठें। धीरे-धीरे…

Asanas For Hair Growth: आजकल बाल झड़ना, पतले होना और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गई है। ऐसे में योग एक बेहतरीन तरीका है, जो न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि बालों की सेहत को भी सुधार सकता है। नियमित योग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जो खासतौर पर बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए फायदेमंद हैं।

Asanas For Hair Growth: ये हैं 5 योगासन

1. शशकासन (Rabbit Pose)

Rabbit Pose

कैसे करें:

  • अपने घुटनों के बल योगा मैट पर बैठें।
  • धीरे-धीरे आगे झुकें, यहां तक कि आपका माथा या सिर ज़मीन को छूने लगे।
  • दोनों हाथों को पीछे ले जाकर अपनी एड़ियों को पकड़ें।
  • कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहें और गहरी सांसें लें।

फायदा:

यह योगासन सिर की त्वचा में खून का संचार बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल झड़ना कम होता है।

2. उत्तानासन (Standing Forward Bend)

Standing Forward Bend

कैसे करें:

  • सीधे खड़े होकर दोनों पैर आपस में मिलाएं।
  • सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।
  • कोशिश करें कि आपके हाथ ज़मीन को छूएं और सिर घुटनों के पास आ जाए।

फायदा:

इस आसन से दिमाग तक ऑक्सीजन और रक्त का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं।

3. सर्वांगासन (Shoulder Stand)

Shoulder Stand

कैसे करें:

  • पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं।
  • कमर और कूल्हों को भी ऊपर उठाएं ताकि पूरा भार कंधों पर आ जाए।
  • अपने हाथों से पीठ को सहारा दें और कुछ देर इस पोजिशन में रहें।

फायदा:

यह आसन पूरे शरीर के लिए लाभकारी है, लेकिन खासतौर पर बालों की सेहत को सुधारने में मदद करता है। इससे बालों को पोषण मिलता है और वे घने व चमकदार बनते हैं।

4. वज्रासन (Diamond Pose)

Diamond Pose

कैसे करें:

  • घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं और हाथों को जांघों पर रखें।
  • कमर और गर्दन को सीधा रखें और आंखें बंद करके गहरी सांस लें।

फायदा:

यह आसन पाचन क्रिया को सुधारता है, जिससे शरीर को सही पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। इसके साथ ही यह स्ट्रेस को भी कम करता है, जो बाल झड़ने की एक बड़ी वजह है।

5. बालासन (Child’s Pose)

Child’s Pose

कैसे करें:

  • वज्रासन में बैठें और गहरी सांस लें।
  • सांस छोड़ते हुए आगे झुकें, सिर को ज़मीन से लगाएं और दोनों हाथ सामने की ओर फैलाएं।
  • पेट को जांघों पर टिकाएं और कुछ सेकंड इस पोजिशन में रहें।

फायदा:

इस आसन से मन शांत होता है, स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ता है और बालों की ग्रोथ पर सकारात्मक असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें:- Stress Relief Meditation Ideas: मेडिटेशन से दुरुस्त होगा दिमाग, तनाव से मिलेगी छुट्टी, ऐसे करें अभ्यास

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।