Pimples Kaise Hataye: गर्मियों में पिंपल्स का होगा सफाया! ये 7 जादुई घरेलू नुस्खे देंगे आपको बेदाग Glowing Skin

Summary :

Pimples Kaise Hataye: गर्मियों के सीजन में त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। तेज धूप, पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर अक्सर पिंपल्स निकल आते हैं। ये पिंपल्स न केवल दिखने में खराब लगते हैं, बल्कि स्किन को डैमेज भी कर देते हैं। लोग इनसे बचने के लिए बाजार में मिलने वाली क्रीमों का सहारा लेते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में Acne Treatment at Home के लिए आप घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं 7 Easy Acne Treatment at Home के…

Pimples Kaise Hataye: गर्मियों के सीजन में त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। तेज धूप, पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर अक्सर पिंपल्स निकल आते हैं। ये पिंपल्स न केवल दिखने में खराब लगते हैं, बल्कि स्किन को डैमेज भी कर देते हैं। लोग इनसे बचने के लिए बाजार में मिलने वाली क्रीमों का सहारा लेते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में Acne Treatment at Home के लिए आप घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं 7 Easy Acne Treatment at Home के बारे में।

Pimples Kaise Hataye: घर पर पिंपल्स हटाने के 7 जादुई नुस्खे

1. नीम

Pimples Kaise Hataye
Pimples Kaise Hataye (Source: Social Media)

पिंपल्स खत्म करने के लिए नीम सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होने के कारण यह कीटाणुओं और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यह त्वचा को अंदर से साफ करता है। इसके इस्तेमाल के लिए 8 से 10 नीम की ताजी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 3 से 4 बार लगाने से पिंपल्स कम होंगे और त्वचा चमकने लगेगी।

2. हल्दी

Acne Scars Treatment at Home की लिस्ट में दूसरे नंबर पर किचन का ये मसाला है। हल्दी न केवल घाव भरने में मदद करती है, बल्कि पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करती है। इससे चेहरे पर एक प्राकृतिक निखार आता है। आधा चम्मच हल्दी में थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह मिश्रण त्वचा की सूजन कम करने और उसे साफ रखने में बहुत कारगर है।

3. चंदन

चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाने और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए जाना जाता है। गर्मियों में इसका फेस मास्क लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। चंदन पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार इसका प्रयोग करने से पिंपल्स दूर होते हैं और चेहरा तरोताजा महसूस करता है।

4. एलोवेरा

Pimples Kaise Hataye
Pimples Kaise Hataye (Source: Social Media)

पिंपल्स के लिए एलोवेरा एक बहुत पुराना और भरोसेमंद नुस्खा है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और त्वचा को ठंडक देते हैं। ताजे एलोवेरा जेल को सीधे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। लगातार इस्तेमाल करने से पिंपल्स धीरे-धीरे पूरी तरह खत्म हो जाते हैं और त्वचा नरम बनी रहती है।

5 टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल पिंपल्स के बैक्टीरिया को मारने का एक असरदार तरीका है। इसे सिर्फ पिंपल्स वाली जगह पर लगाने से बहुत जल्दी असर दिखता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके इस्तेमाल से त्वचा में जलन या अन्य साइड इफेक्ट्स का डर बहुत कम होता है। आप इसे रुई की मदद से सीधे पिंपल्स पर लगा सकते हैं।

6. मुल्तानी मिट्टी

Pimples Kaise Hataye
Pimples Kaise Hataye (Source: Social Media)

मुल्तानी मिट्टी चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को सोख लेती है, जिससे पिंपल्स और दाग-धब्बे ठीक होते हैं। यह धूप से होने वाली टैनिंग को भी हटाती है। पेस्ट बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 से 3  बार ऐसा करने से चेहरे की रंगत साफ होती है और पिंपल्स से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें: Jeera Water for Weight Loss: तेजी से Weight Loss के लिए वरदान है Jeera Water, यहां देखें पेट की चर्बी कम करने के लिए Easy Home Remedies

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।