Chia Seeds Water Benefits: रोज चिया सीड्स का पानी पीने के फायदे

1. पाचन सुधारने में मददगार
चिया सीड्स में मौजूद फाइबर पानी को सोखकर आपके पेट में एक जेल बनाता है। यह जेल आंतों की सफाई करता है और मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे पुरानी कब्ज की समस्या खत्म होती है। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करता है जिससे आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है।
2. वजन घटाने में सहायक
चिया सीड्स अपने वजन से 10 से 12 गुना ज्यादा पानी सोख सकते हैं। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट में काफी जगह घेर लेता है, जिससे दिमाग को ‘पेट भरा होने’ का संकेत मिलता है। इससे आप फालतू कैलोरी खाने से बच जाते हैं और शरीर जमा हुआ फैट जलाना शुरू कर देता है।
3. हृदय के लिए फायदेमंद
ओमेगा-3 फैटी एसिड आमतौर पर मछली में पाया जाता है, लेकिन शाकाहारियों के लिए चिया सीड्स इसका सबसे बड़ा जरिया है। यह खून की नसों में जमा होने वाले कचरे (प्लाक) को साफ करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
4. ब्लड शुगर को कंट्रोल करना
खाना खाने के बाद अचानक से शुगर लेवल बढ़ना सेहत के लिए खतरनाक होता है। चिया सीड्स का जेल खाने को पचाने की गति को थोड़ा धीमा कर देता है, जिससे ग्लूकोज खून में धीरे-धीरे मिलता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

5. दिमागी सेहत और एकाग्रता
6. हड्डियों और दांतों की मजबूती
अक्सर लोग कैल्शियम के लिए सिर्फ दूध पर निर्भर रहते हैं, लेकिन चिया सीड्स में दूध से भी अधिक कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें बोरोन और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाता है, जिससे बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द की संभावना कम होती है।
7. शरीर को डिटॉक्स करने में कारगार
शरीर में जमा जहरीले पदार्थ अक्सर थकान और सुस्ती का कारण बनते हैं। चिया सीड्स का पानी एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है जो लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और खून को साफ करने में मदद करता है।
8. एंटी-एजिंग और ग्लोइंग स्किन (Benefits of Chia Seeds in Water for Skin)
चिया सीड्स में अच्छी मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। फ्री रेडिकल्स ही झुर्रियों और ढीली त्वचा का मुख्य कारण होते हैं। चिया सीड्स त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं जिससे चेहरे पर कुदरती चमक बनी रहती है।
कैसे बनाएं चिया सीड्स वॉटर?

- 1 गिलास पानी
- 1 चम्मच चिया सीड्स
- थोड़ा सा नींबू का रस या शहद (स्वाद के लिए)
बनाने का तरीका
एक गिलास पानी में चिया सीड्स डालकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ ही देर में ये बीज फूलकर जेल की तरह दिखने लगेंगे। स्वाद के लिए आप इसमें नींबू या शहद मिला सकते हैं। इसे रोज सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा रहता है।
जरूरी सावधानियां

चिया सीड्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे पेट में भारीपन हो सकता है। इसका सेवन करते समय पूरे दिन खूब सारा पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो इसे शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर की राय जरूर लें।


Download Android App
Download iOS App




