Pregnancy Tips: क्यों Pregnancy के दौरान सूज जाते हैं पैर, ये है इसके कारण और उपाय

क्यों Pregnancy के दौरान सूज जाते हैं पैर, ये है इसके कारण और उपाय

Pregnancy Tips

Pregnancy Tips: Pregnancy एक ऐसा समय होता है जब एक महिला के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं, ऐसे में गर्भावस्था के दौरान सूजन होना एक बहुत ही सामान्य घटना है। तो गर्भवती महिलाओं में अक्सर सूजन क्यों होती है, गर्भवती महिलाओं में सूजन को कम करने के लिए क्या कर सकते हैं?

Highlights

  • Pregnancy के दौरान शरीर में होते हैं बदलाव
  • पैरों में अक्सर हो जाती है सूजन
  • पैरों में सूजन होना आम बात है

क्यों होते हैं पैरों में सूजन

Pregnancy के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। प्रेगनेंसी के 9 महीने तरह-तरह की चुनौतियों से भरे होते हैं। इस दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इसका कारण इस दौरान होने वाले हार्मोनल चेंजेस हैं। किसी प्रेगनेंट महिला में कई तरह की समस्याओं के साथ एक समस्या पैरों में सूजन की भी है, जो अक्सर गर्भावस्था में देखने को मिलती है। यह (Swollen Feet in Pregnancy) कॉमन प्रॉब्लम है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इससे राहत पाने के घरेलू उपाय…

health2 14

प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन का कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार Pregnancy में पैरों में सूजन आना आम समस्या है। इसका कारण शरीर में एक्स्ट्रा लिक्विड और ब्लड का जमा होना है। यह एक्स्ट्रा ब्लड और लिक्विड महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के लिए होता है। इसकी वजह से पैरों में ही नहीं हाथों और शरीर के अन्य अंगों पर भी सूजन नजर आता है।

health3 16

Pregnancy में पैरों में सूजन के अन्य कारण

ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठना, बहुत ज्यादा कैफीन, नमक लेना भी पैरों में सूजन का कारण हो सकता है। कई बार यह इतना ज्यादा हो जाता है कि चलने-फिरने में दिक्कतें होने लगती हैं। इससे घबराना नहीं चाहिए। यह अस्थायी समस्या है, जो डिलीवरी के कुछ दिनों बाद समाप्त हो जाती है। अगर डिलीवरी के बाद भी समस्या समाप्त नहीं हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

health4 16

सूजन खत्म करने के उपाय

  • Pregnancy में अपने पैरों की ओर तकिया लगाकर सोने से पैरों में सूजन की समस्या से आराम मिल जाता है। हर दिन 20 से 30 मिनट ऐसा करना चाहिए।
  • Pregnancy में शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम न होने दें। इससे ब्लड प्रेशर, वॉट रिटेंशन और पैरों में सूजन की समस्या नहीं होती है। खाने में पोटैशियम रिच फूड्स लें।

health5 12

  • Pregnancy में शरीर में किसी तरह के सूजन से बचने के लिए उसे हाइड्रेट रखें। समय-समय पर पानी पीते रहें।
  • Pregnancy में पैरों में सूजन की समस्या से आराम पाने के लिए सरसों, नारियल तेल या जैतून के तेल से दिन में दो-तीन बार मालिश करना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।