New Year Celebrations पर Premanand Ji Maharaj बोले – ‘यह तरीका है गलत’, जानिए कैसे मनाएं 2026?

Summary :

Premanand Ji Maharaj on New Year 2026: साल 2025 ने किसी को कुछ दिया तो किसी से कुछ लिया। अब इस साल के समात्त होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में नए साल के लिए आपने भी कोई प्लान जरूर बनाया होगा। आप में से कुछ लोग फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने फिरने की सोच रहे होंगे तो कुछ धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे होंगे। दूसरी ओर, कुछ लोग अब तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि नए साल का स्वागत किस प्रकार किया जाए। यदि आप भी इसी दुविधा में हैं, तो यह…

Premanand Ji Maharaj on New Year 2026: साल 2025 ने किसी को कुछ दिया तो किसी से कुछ लिया। अब इस साल के समात्त होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में नए साल के लिए आपने भी कोई प्लान जरूर बनाया होगा। आप में से कुछ लोग फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने फिरने की सोच रहे होंगे तो कुछ धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे होंगे।
दूसरी ओर, कुछ लोग अब तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि नए साल का स्वागत किस प्रकार किया जाए। यदि आप भी इसी दुविधा में हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। यहां हम जानेंगे कि प्रेमानंद जी महाराज ने नए साल 2026 का स्वागत करने के लिए क्या मार्गदर्शन दिया है।

New year 2026 Premanand Ji Maharaj: महाराज ने New Year Celebrations को लेकर जताई चिंता

Premanand Ji Maharaj on New Year 2026
Premanand Ji Maharaj on New Year 2026
प्रेमानंद जी महाराज ने नए साल को मनाने के वर्तमान तरीके पर चिंता व्यक्त की है। उनके अनुसार, जिस तरह से लोग आजकल नए साल का जश्न मनाते हैं, वह गलत है और पूरे वर्ष पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। वे बताते हैं साल के शुरुआत में शराब पीना, मांस खाना और अनैतिक आचरण करना सनातन धर्म की मान्यताओं और परंपराओं के विरुद्ध है। सनातन धर्म ऐसी चीजों को अनुमति नहीं देता, क्योंकि इन कृत्यों को पाप माना जाता है, जिससे वर्ष की शुरुआत खराब हो जाती है।

Premanand Ji Maharaj on New Year 2026: महाराज ने बताया नया साल मनाने का सही तरीका

Premanand Ji Maharaj on New Year 2026
Premanand Ji Maharaj on New Year 2026 (Image: AI Generated)
अब सवाल ये हैं कि नए साल पर क्या करना सही होगा। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रेमानंद जी महाराज ने सुझाव दिया है कि नए साल की रात नाम-कीर्तन करें। अगली सुबह, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें और गौ माता को हरा चारा अवश्य खिलाएं। गरीबों और ज़रूरतमंदों को भोजन कराना अत्यंत शुभ माना जाता है। महाराज ने यह भी कहा कि ये सभी परोपकारी कार्य केवल नए साल पर ही नहीं, बल्कि रोजाना करने से जीवन में शांति और खुशहाली आती है, तथा ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Premanand Ji Maharaj Tips: गरीबों की मदद करने पर दिया जोर

सर्दियों के दौरान गरीबों की सहायता पर प्रेमानंद जी महाराज ने विशेष बल दिया है। चूंकि नए साल के समय कड़ाके की ठंड होती है, इसलिए उन्होंने असहाय और वंचित लोगों को शॉल या कंबल दान करने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु के नाम के बिना नव वर्ष का उत्सव अधूरा है। इस दिन अपने प्रिय और श्रद्धानुसार भगवान का नाम जपना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है।

कौन हैं Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj
Premanand Ji Maharaj(Photo: Social Media)
वृन्दावन के एक जाने-माने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज, इनके बारे में कौन नहीं जानता। वो गुरु जो लोगों को प्रेम, भक्ति और सच्चे जीवन के मार्ग बताते हैं। जीवन के प्रति भी प्रेमानंद जी के विचार काफी स्पष्ट और सरल हैं। महाराज जी के विचार कई लोगों को प्रभावित करते हैं, देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी उनके सत्संग में नजर आते हैं।
रोजाना कई श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए वृंदावन के उनके आश्रम पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर भी महाराज जी के प्रवचन सुनने वाले बहुत लोग हैं। अगर व्यक्ति प्रेमानंद जी द्वारा बताई गई बातों को अमल कर ले तो वह जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।