Relationship Fight Kaise Solve Kare: पार्टनर के साथ रिश्ते में बढ़ रही है कड़वाहट? टूटने से पहले इन 11 बातों को मान लिया, तो कभी नहीं होगा ब्रेकअप!

Summary :

रिलेशनशिप में प्यार है तो उसमें छोटी-मोटी नोक-झोक और झगड़े होना बहुत नॉर्मल बात है, क्योंकि जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होती है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब ये झगड़े सुलझने की जगह और बढ़ने लगते हैं। ऐसा तब होता है जब बात ईगो की आ जाती है। अगर आप और आपके पार्टनर के बीच भी अनबन चल रही और आप ये सोच रहे कि Relationship Fight Kaise Solve Kare? तो परेशान न हों। यहां पर कुछ ऐसी Tips for Relationship बताई गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप Broken Relationship को भी दोबारा से ठीक कर सकते हैं। How…

रिलेशनशिप में प्यार है तो उसमें छोटी-मोटी नोक-झोक और झगड़े होना बहुत नॉर्मल बात है, क्योंकि जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होती है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब ये झगड़े सुलझने की जगह और बढ़ने लगते हैं। ऐसा तब होता है जब बात ईगो की आ जाती है। अगर आप और आपके पार्टनर के बीच भी अनबन चल रही और आप ये सोच रहे कि Relationship Fight Kaise Solve Kare? तो परेशान न हों। यहां पर कुछ ऐसी Tips for Relationship बताई गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप Broken Relationship को भी दोबारा से ठीक कर सकते हैं।

How to Resolve Relationship Fights: रिलेशनशिप के झगड़े कैसे सुलझाएं?

Relationship Fight Kaise Solve Kare
Relationship Fight Kaise Solve Kare (Magnific)
  1. चिल्लाने के बजाय शांत रहकर बात करें: लड़ाई के बाद जब गुस्सा सातवें आसमान पर हो, तो उस वक्त बात न करें। थोड़ी देर का ब्रेक लें। जब दोनों का दिमाग शांत हो जाए, तब बैठकर बात करें। चिल्लाने से सिर्फ बात बिगड़ती है, सुधरती नहीं।
  2. एक दूसरे को ब्लेम करना बंद करें: अक्सर लड़ाई में लोग एक दूसरे को गलतियों के लिए ब्लेम करते हैं। अपनी गलती को मानना सीखें और पार्टनर को नीचा दिखाने की कोशिश न करें।
  3. पार्टनर की बात को ध्यान से सुनें: बातचीत का मतलब सिर्फ अपनी बात रखना नहीं होता। अपने पार्टनर के पॉइंट ऑफ व्यू को भी समझें। हो सकता है जिसे आप छोटी बात समझ रहे हों, वो उनके लिए बड़ी हो। इसलिए बात को सुनें।
  4. ‘सॉरी’ कहना सीखें: अगर गलती आपकी है, तो बिना किसी ईगो के सॉरी बोल दें। एक छोटा सा सॉरी बड़े से बड़े झगड़े को पल भर में खत्म कर सकता है और आपका रिश्ता टूटने से बच सकता है।
  5. क्वालिटी टाइम बिताएं: आजकल की व्यस्त लाइफ में लोग एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते। हफ्ते में कम से कम एक दिन ऐसा रखें जो सिर्फ आप दोनों का हो। फोन को साइड रखकर एक-दूसरे से बातें करें।
  6. स्पेस दें: पार्टनर का मतलब यह नहीं कि आप 24 घंटे उनके पर्सनल स्पेस में दखल दें। उन्हें दोस्तों के साथ वक्त बिताने या अपने हॉबीज को पूरा करने का मौका दें।
  7. तारीफ करना न भूलें: जब पार्टनर कुछ अच्छा करे, तो उनकी तारीफ जरूर करें। छोटे-छोटे सरप्राइज या ‘थैंक यू’ कहना रिश्ते में नयापन बनाए रखता है।
  8. भरोसा और ट्रांसपेरेंसी: झगड़ों की सबसे बड़ी वजह गलतफहमियां होती हैं, कभी-कभी गलतफहमियां इतनी बढ़ जाती हैं कि रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है, इसलिए एक-दूसरे से बातें न छुपाएं। रिश्ता जितना ट्रांसपेरेंट होगा, गलतफहमियां उतनी ही कम होंगी।
  9. पुरानी बातें भूल जाएं: अगर आप रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं, तो पुरानी बातों की कड़वाहट को बार-बार बीच में न लाएं। नए सिरे से अपने रिश्ते की शुरुआत करें।
  10. एक-दूसरे को माफ करें: माफ करना और माफी मांगना, दोनों ही रिश्ते को जोड़ने के लिए बहुत जरूरी हैं। दिल में कड़वाहट रखकर रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता। जब कभी आप से या आपके पार्टनर से कोई गलती हो जाए, तो उन्हें माफ करें और खुद भी माफी मांगे।
  11. रिलेशनशिप काउंसलर की मदद लें: अगर लाख कोशिशों के बाद भी आप दोनों खुद से चीजें ठीक नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। कई बार बात ज्यादा आगे बढ़ जाती है, जिससे रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप रिलेशनशिप काउंसलर की मदद ले सकते हैं।

Signs Your Relationship is Beyond Repair: 4 संकेत की अब नहीं बचाया जा सकता रिश्ता

Relationship Fight Kaise Solve Kare
Relationship Fight Kaise Solve Kare (Magnific)

रिश्ते को बचाने की कोशिश आखिरी समय तक करनी चाहिए, लेकिन कई बार हालात हद से ज्यादा खराब हो जाते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों पार्टनर के लिए रिश्ते को आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आपके रिश्ते में ये लक्षण दिख रहे हैं, तो समझ जाएं कि अब इसे ठीक करना मुश्किल है। आइए जानें वो कौन से 4 बड़े संकेत हैं।

  • सम्मान की कमी: अगर रिश्ते में एक-दूसरे के लिए इज्जत खत्म हो गई है और बात गाली-गलौज या बदतमीजी तक पहुंच गई है, तो ऐसे रिश्ते को खत्म कर देने में ही भलाई है।
  • फिजिकल या इमोशनल एब्यूज: अगर पार्टनर आप पर हाथ उठाता है या आपको मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है, तो ऐसे रिश्ते से तुरंत बाहर निकलना ही आपके लिए बेहतर है।
  • बातचीत पूरी तरह बंद होना: जब दोनों को एक-दूसरे की बात से कोई फर्क पड़ना बंद हो जाए और रिश्ता सिर्फ नाम का रह जाए, तब उस रिश्ते को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
  • लगातार धोखा मिलना: अगर आपका पार्टनर बार-बार आपको धोखा दे रहा है और माफी मांगने के बाद भी अपनी आदत नहीं बदल रहा, तो आपको उस रिश्ते को वहीं खत्म कर देना चाहिए।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।