Saree Designs For Akshay Tritiya: इस साल अक्षय तृतीया पर अगर आप भी भीड़ से हटके दिखना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने का सोच रही हैं, तो आपके लिए कुछ डिजाइनर साड़ी भी बेस्ट हो सकती हैं, जिसे आप त्योहार पर पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
Saree Designs For Akshay Tritiya: एकदम बेस्ट हैं ये 4 तरह की सिंपल साड़ी
1. Floral Saree

अगर आप अपने लुक को क्लासी रखना चाहती हैं, तो इस तरह की क्लासिक रेड प्रिंटेड साड़ी को आप पहन सकती है। स्टाइलिश लुक पाने के लिए ये साड़ी एकदम बेस्ट रहेगी।
2. Printed Organza Saree

प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ियां हर मौके के लिए परफेक्ट होती हैं। इन साड़ियों पर फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या एथनिक प्रिंट्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप इन्हें ऑफिस, किटी पार्टी या किसी हल्के फंक्शन में पहन सकती हैं। प्रिंटेड साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पहनें, जो आपको मॉडर्न और एलिगेंट लुक देगा।
3. Multicolor Rajasthani Bandhej Saree

लड़कियां अगर कहीं खास जगह पर जाने के लिए पहनने के लिए कुछ खोज रही हैं और अपने लुक को काफी ज्यादा हटके दिखाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की बांधनी प्रिंट साड़ी एकदम बेस्ट रहेगी।
4. Georgette Saree

अगर आप अक्षय तृतीया वाले दिन भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की नेवी ब्लू स्टोनवर्क जॉर्जेट साड़ी बेस्ट रहेगी। इस साड़ी के साथ आप कंट्रास्ट मैचिंग डिजाइनर ब्लाउज शामिल कर अपने पूरे अक्षय तृतीया लुक को खास और गॉर्जियस बना सकती हैं। इसके साथ आप मिनिमल मेकअप कर लुक को पूरा कर सकती हैं।

















