Shivratri Mehndi Designs: इस महाशिवरात्रि रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से सजी ये खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स!

Summary :

अगर आप इस महाशिवरात्रि अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लेटेस्ट, ट्रेंडी और बेहद आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स की तलाश में हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए ही है।

महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का उत्सव है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी शादीशुदा जिंदगी के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार की बात हो और मेहंदी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! अगर आप इस महाशिवरात्रि अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लेटेस्ट, ट्रेंडी और बेहद आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स की तलाश में हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए ही है।

Back Hand Mehndi

Shiv design mehndi designs
Shiv design mehndi designs( Source: Social Media)

बैकहैंड पर सेंटर थीम में मंडला के साथ फूल, पत्तियां और फाइन बेल पैटर्न जोड़कर इसे एक रिच और फेस्टिव लुक दिया जाता है। इस तरह के डिज़ाइन महिलाएं बेहद पसंद करती है।

Mandala Mehndi

mehndi design for shivratri
mehndi design for shivratri( Source: Social Media)

हथेली के बीचों-बीच गोल मंडला, लेस या राउंड फ्लोरल मोटिफ बनाया जाता है। तस्वीरों (Photos) में यह सेंटर पैटर्न बेहद उभरकर आता है।पूजा, व्रत और त्योहारों के लिए एक दम परफेक्ट होती है।

Finger Tip Mehndi

shivratri special mehndi design
shivratri special mehndi design( Source: Social Media)

कम समय में लगने वाली, कामकाजी महिलाओं के लिए परफेक्ट।इसमें सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक के लिए सिर्फ उंगलियों के टिप पर भरी हुई मेहंदी और बारीक लाइन्स तथा डॉट्स का काम किया जाता है।

Bail Mehndi

shivratri special mehndi design( Source: Social Media)
shivratri special mehndi design( Source: Social Media)

कलाई से शुरू होकर उंगलियों तक जाती हुई बेल, जिसमें पत्तियां, कली और छोटे फूल शामिल होते हैं। यह डिजाइन हाथों को लंबा और एलिगेंट लुक देती है। हमेशा ट्रेंड में रहने वाली ऑल-टाइम फेवरेट डिजाइन।

Minimal Mehndi

shivratri special mehndi design( Source: Social Media)
shivratri special mehndi design( Source: Social Media)

हल्की और क्लासी मेहंदी पसंद करने वालों के लिए बेस्ट और झटपट तैयार होने वाले डिज़ाइन में एक मिनिमल मेहँदी डिज़ाइन है। छोटे फूल, ज्योमेट्रिक शेप्स, बारीक डॉट्स और लाइन्स के साथ एक सटल व मॉडर्न वाइब देती है।

Also Read: Sawan Shivratri 2026 Mehndi Designs: सावन शिवरात्रि पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएँगी ये 4 आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन्स, देखें तस्वीरें

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।