क्या आप भी हैं Junk Food के शौकीन? स्वाद के चक्कर में हो सकती हैं ये 7 गंभीर बीमारियों, जानें इसे खाने के नुकसान

Side Effect of Junk Food

Side Effect of Junk Food: आजकल लोग घर के खाने को छोड़कर बाहर का जंक फ़ूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ज्यादातर लोगों को घर का बना खाना पसंद नहीं आता है। क्योंकि उन्हें बाहर के खाने की लत लग जाती है और वे जमकर जंक फूड का सेवन करते हैं। देखा जाए तो हर उम्र के लोगों में जंक फूड खाना पसंद है। जंक फूड खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता हैं, लेकिन सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता हैं। बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, पैकेट वाले स्नैक्स और ड्रिंक्स देखते ही लोगों का उसे खाने का दिल करता हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, कभी-कभी स्वाद के लिए जंक फूड खाना ठीक है, लेकिन अगर रोज इनका सेवन किया जाता है, तो शरीर में कम और कैलोरी, नमक, शुगर व ट्रांस फैट बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। लंबे समय तक जंक फूड खाना जानलेवा भी हो सकता है।आइए जानते हैं, इसे खाने से होने वाले नुकसान क्या हैं।

Side Effect of Junk Food: जंक फ़ूड खाने के नुकसान

1. बहुत ज्यादा जंक फूड का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन पोषक तत्व बहुत कम होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आप अपने शरीर में बहुत ज्यादा कैलोरी को बढ़ा सकते हैं। समय के साथ, इससे वजन बढ़ता है और मोटापे का खतरा बढ़ने लगता है।

2. ज्यादा ड्रिंक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। बार-बार इसके बढ़ने से हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। इससे टाइप 2 डायबिटीज बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

3. बहुत ज्यादा फास्ट फूड में वसा और ट्रांस वसा पाई जाती है। ये वसा शरीर में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकती हैं। ज्यादा कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग और स्ट्रोक का एक बहुत बड़ा कारण है।

4. अधिकांश प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में फाइबर की कमी होती है। फाइबर रहित आहार से कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आंत में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया का संतुलन भी बिगड़ सकता है।

5. हमारे खराब खान-पान की आदतें दिमाग को सही से काम नहीं करने देती हैं जिससे हमारे सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है। ज्यादा चीनी हमारे दिमाग की नसों पर बहुत ज्यादा असर डालती है।

6. बहुत ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड हमारे शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं। इससे फेस पर मुंहासे और त्वचा की चमक फीकी पड़ने लगती है और आपकी स्किन का रंग भी बिगड़ सकता है। चीनी से बने फ़ूड त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।

7. जब जंक फूड भोजन की जगह ले लेता है, तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। जिससे इससे विटामिन की कमी हो सकती है। इसलिए लोगों को थकान, कमजोर रोग इम्यूनिटी कमजोर होना जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

Also Read: क्या आप भी खाते हैं जरूरत से ज्यादा नमक? दिल से लेकर किडनी तक को हो सकता है भारी नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।