AI का वर्चस्व, तीसरा विश्वयुद्ध, धरती पर एलियन, आर्थिक उथलपुथल ! कौन हैं बाबा वेन्गा, जिनकी 2026 पर भविष्यवाणी दुनिया को डरा रहीं

Summary :

Baba Venga Prediction 2026 : दुनिया इस समय भारी उथल पुथल से जूझ रही है। एक तरफ ईरान युद्ध चल रहा है तो दूसरी तरफ दुनिया के कई देशों में ईंधन की कमी के चलते महंगाई और आर्थिक नुकसान जैसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं। युद्ध का साया तो ऐसा है कि पूरी दुनिया इसे लेकर कहीं न कहीं चपेट में है। रूस-यूक्रेन युद्ध (2022-वर्तमान), मध्य पूर्व संघर्ष (2023-2026), अमरीका इजराइल- ईरान के बीच संघर्ष सीधे तौर पर हो रहा है। इसके अलावा वेनेजुएला का मामला, पाकिस्तान-अफगानिस्तान, पाकिस्तान- भारत, सूडान, म्यांमार, यमन, सीरिया, कांगो और नाइजीरिया सहित दुनिया के…

Baba Venga Prediction 2026 : दुनिया इस समय भारी उथल पुथल से जूझ रही है। एक तरफ ईरान युद्ध चल रहा है तो दूसरी तरफ दुनिया के कई देशों में ईंधन की कमी के चलते महंगाई और आर्थिक नुकसान जैसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं। युद्ध का साया तो ऐसा है कि पूरी दुनिया इसे लेकर कहीं न कहीं चपेट में है।

रूस-यूक्रेन युद्ध (2022-वर्तमान), मध्य पूर्व संघर्ष (2023-2026), अमरीका इजराइल- ईरान के बीच संघर्ष सीधे तौर पर हो रहा है। इसके अलावा वेनेजुएला का मामला, पाकिस्तान-अफगानिस्तान, पाकिस्तान- भारत, सूडान, म्यांमार, यमन, सीरिया, कांगो और नाइजीरिया सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हिंसक संघर्ष जारी रहे हैं या पिछले 1 साल के दौरान ऐसे तनाव यहां उभर हैं।

बात सिर्फ युद्ध के चलते आ रही आर्थिक दिक्कतें ही नहीं बल्कि प्राकृतिक समस्याएं भी खूब देखने में आ रही हैं, कहीं भूकंप आ रहा है तो कहीं बाढ़, कहीं भूस्खलन तो कहीं सूनामी।

पर क्या हो जब हम आपको बताएं कि ये वो घटनाएं हैं जिनके होने की प्रिडिक्शन पहले ही की जा चुकी हैं। बात यहां बुल्गारिया की भविष्यवक्ता वेन्गा बाबा की, जिनकी भविष्यवाणियों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी कई भविष्यवाणियां सही साबित हो रही हैं। माना जा रहा है कि उनकी भविष्यवाणी कि 2026 मानव सभ्यता के लिए सबसे मुश्किल साल होने जा रहा है कहीं न कहीं सही साबित हो रही है। जिसे लेकर लोग काफी डरे हुए हैं।

Baba Venga Prediction 2026: युद्ध को लेकर भविष्यवाणी

बता दें, वेन्गा बाबा ने 2026 में दुनिया के तीसरे विश्व युद्ध का साल बताया था। जो कहीं न कहीं सही साबित होने जा रही है। उन्होंने जब 2026 को लेकर भविष्यवाणी की थी तो कहा था कि विश्व के पूर्वी देशों से एक बड़ा युद्ध शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पश्चिमी देशों तक फैल जाएगा.

दावा किया जा रहा था कि यह संघर्ष मार्च-अप्रैल में चीन और ताइवान से शुरू हो सकता था। हालांकि तनाव जरूर चीन-ताइवान के बीच बढ़ा हो मगर संघर्ष जरूर शुरू हुआ और वह ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जिसकी चपेट में लगभग पूरी दुनिया फंस चुकी है।

Natural Disaster Prediction: प्राकृतिक आपदाओं को लेकर

Natural Disaster Prediction
Natural Disaster Prediction (Source:Social Media)

बता दें, वेन्गा बाबा की भविष्यवाणी न सिर्फ युद्ध को लेकर थीं बल्कि प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भी थीं। उन्होंने 2026 के लिए प्रिडिकशन किया था कि 2026 का साल प्राकृतिक आपदाओं वाला होगा। उनके अनुसार, इस साल दुनिया के कई हिस्सों में बड़े भूकंप आएंगे, ज्वालामुखी फटेंगे, अत्यधिक गर्मी, बाढ़ तथा तूफानों जैसे बदलाव मौसम में देखने को मिलेंगे। दावे में कहा गया कि पृथ्वी के 7-8 प्रतिशत हिस्से में भारी तबाही देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा वेन्गा बाबा ने आर्थिक तबाही पर भी जोर दिया था। दावे में माना गया कि डिजिटल करेंसी पर असर पड़ेगा, बैंकिंग सिस्टम कमजोर होगा, वैश्विक मंदी आएगी और लाखों लोग बेरोजगारी की चपेट में आ सकते हैं.

बता दें आर्थिक तबाही को लेकर वेन्गा बाबा कहीं न कहीं सही साबित होते दिख रहे हैं। युद्ध के बीच वैश्विक मंडी की आहटें भी आने लगी हैं। इसके अलावा वेन्गा बाबा ने इस बात की भविष्यवाणी भी की कि आने वाले समय में AI इंसानों पर हावी होगा और शक्ति का केंद्र इंसान नहीं बल्कि मशीनें होने लगेंगी। इन दावों से डर इसलिए भी पनप रहा है क्योंकि अब AI बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भले यह इंसानों के कंट्रोल में है मगर जिस स्पीड में इसने सोचने और रीऐक्ट करने की क्षमता पाई है वह बेशक हैरान कर देने वाली है।

Global War Fears: एक दिलचस्प दावा

इन सबके बीच सबसे बड़ा दावा अनोखा है। वेन्गा बाबा की खतरनाक भविष्यवाणी एलियन से जुड़ी मानी जा रही है. उन्होंने कहा था कि एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा और पहली बार इंसानों का किसी दूसरी सभ्यता से सीधा संपर्क होगा.

कुछ लोग इस भविष्यवाणी को हाल ही में सामने आई उन खबरों से जोड़ रहे हैं, जिनमें दावा किया वैज्ञानिकों ने चिली के पास एक रहस्यमयी वस्तु देखी है, जो बेहद तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रही है. हालांकि वैज्ञानिक इसे लेकर अभी स्पष्ट निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। मगर कुछ समय पहले एरिया 51 पर भी खूब चर्चा चली जब डोनाल्ड ट्रम्प ने उससे जुड़ी फ़ाइलें सार्वजनिक करने की घोषणा की थी।

Who is Baba Vanga: कौन हैं वेन्गा बाबा

बता दें, बाबा वेंगा बुल्गारिया की एक प्रसिद्ध नेत्रहीन महिला भविष्यवक्ता थीं, जिन्हें उनके सटीक भविष्यवाणियों के कारण “बाल्कन का नास्त्रेदमस” (Nostradamus of the Balkans) कहा जाता है। उनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुश्तेरोवा है।

हैरानी वाली बात यह कि 12 साल की उम्र में एक भयानक तूफान के दौरान उन्होंने अपनी आँखों की रोशनी खो दी थी, जिसके बाद उन्होंने दावा किया कि उन्हें भविष्य देखने की अद्भुत शक्ति मिली। उन्होंने 5079 (जब तक की दुनिया का अंत माना गया है) तक की भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कई सच साबित हुई हैं।

उनके दावों में कुछ भविष्यवाणियों ने सभी को हैरान कर दिया था जैसे उन्होंने सोवियत संघ के टूटने, 9/11 हमले, प्रिंसेस डायना की मौत, और 2004 की सुनामी की सटीक भविष्यवाणी की थी।

बता दें, उनकी मौत 84 साल की उम्र में 11 अगस्त 1996 को हुई थी, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी चर्चा में रहती हैं। क्योंकि आज हम उस साल में एंटर कर चुके हैं जिस पर उन्होंने कुछ भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कुछ तकरीबन ठीकठाक होते दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनकी कथित भविष्यवाणियों का कोई रिटन रिकॉर्ड नहीं मिलता, लेकिन फिर भी उनके फॉलोवर्स अक्सर भविष्यवाणियों का श्रेय उन्हें देते हैं।

यह भी पढ़ें –  जयपुर का ‘Pink Elephant’ विवाद, फोटोशूट के बाद हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।