क्या आप भी खाते हैं जरूरत से ज्यादा नमक? दिल से लेकर किडनी तक को हो सकता है भारी नुकसान

Summary :

Side Effect of White Salt: आजकल लोग अपनी लाइफ में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने शरीर का ख्याल रखने का बिल्कुल समय नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यही कारण है कि लोगों को कई गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ता है। नमक हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन अगर आप सही मात्रा में इसका इस्तेमाल खाना में स्वाद के लिए किया जाता है। सही मात्रा में नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, क्योंकि यह फ्लूड बैलेंस, नर्व्स फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन बहुत ज्यादा नमक का…

Side Effect of White Salt: आजकल लोग अपनी लाइफ में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने शरीर का ख्याल रखने का बिल्कुल समय नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यही कारण है कि लोगों को कई गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ता है। नमक हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन अगर आप सही मात्रा में इसका इस्तेमाल खाना में स्वाद के लिए किया जाता है। सही मात्रा में नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है,

क्योंकि यह फ्लूड बैलेंस, नर्व्स फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन बहुत ज्यादा नमक का सेवन हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ा है, जिससे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगता है। ये किडनी की समस्याओं, हड्डियों के नुकसान, फ्लूड रिटेंशन में भी योगदान दे सकता है। आइए जानते हैं, ज्यादा नमक का सेवन करने से होने वाले नुकसान क्या हैं।

Side Effect of White Salt: ज्यादा नमक खाने के नुकसान

Side Effect of White Salt
Side Effect of White Salt (Source:Social Media)

1. ब्लड प्रेशर हाई

अगर आप भी बहुत ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो इससे आपका प्ब्लड प्रेशर का बढ़ सकता है। नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है और जब आप बहुत ज्यादा सोडियम का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में पानी जम जाता है, जिससे खून की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है और ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है।

2. किडनी को खतरा

हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा किडनी है, जो यूरिन के जरिए शरीर से खराब तत्व बाहर निकालने में मदद करती है। जरूरत से ज्यादा नमक खाने से किडनी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे समय के साथ किडनी काम करना बंद कर देती है और गंभीर मामलों में किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

3. दिल का खतरा

Side Effect of White Salt
Side Effect of White Salt (Source: Social Media)

अगर आप बहुत लंबे समय तक ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो इससे दिल की धमनियों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ जाता है और धीरे-धीरे आपका शरीर अंदर से कमजोर हो जाता है।

4. हड्डियों का कमजोर होना

बहुत ज्यादा नमक का सेवन करने से पेशाब के ज़रिए कैल्शियम को बाहर निकाल जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा तेजी से बढ़ने लगता है।

5. सोडियम का रिटेंशन

अगर आप रोज बहुत ज्यादा नमकीन चीज़ों का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में सोडियम का अधिक रेंटेंशन हो सकता है, जिससे बॉडी में कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

6. मेंटल प्रॉब्लम

बहुत ज्यादा नमक का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से चिंता और स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम मात्रा में ही नमक का सेवन करें।

Also Read: हड्डियों की कमजोरी को न करें नजरअंदाज! Osteoporosis से बचने के लिए Diet में शामिल करें ये 3 जरूरी चीजें

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।