Best Foods for Strong Bones: आजकल कम उम्र के लोगों को ही हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है। लोग अपने काम में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने शरीर का ख्याल रखने का समय ही नहीं मिलता है। शरीर के स्वस्थ रहने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। आजकल लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं। जिसके कारण उनको हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा काफी बढ़ जाता है।
ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक गंभीर बीमारी है, जिसमें हड्डियां बहुत ज्यादा कमजोर हो जाती हैं। ये समस्या तब होती है, जब पोषण की कमी, शारीरिक गतिविधि न होना, वजन का बहुत ज्यादा कम हो जाना इसका कारण हैं। हालांकि, कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है, लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कई बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है।
Best Foods for Strong Bones: हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये फूड्स

1. दूध से बानी चीज़ें
अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो दूध, दही और पनीर जैसी चीज़ों को अपनी डाइट में जरूरी शामिल करें। रोजाना दूध पीने से कैल्शियम और प्रोटीन दोनों भरपूर मात्रा में मिलता है। हड्डियों की ग्रोथ और मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। अगर आप जल्दी और सही मात्रा में कैल्शियम चाहते हैं, तो दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें प्रोबायोटिक्स होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां
हड्डियों की मजबूती के लिए हरी सब्जियां बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। पालक, केले और कोलार्ड ग्रीन्स कैल्शियम के साथ-साथ आयरन से भी भरपूर होती हैं। इनमें कम कैलोरी और विटामिन K की भरपूर मात्रा होती हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी विटामिन है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन C दोनों पाए जाते हैं।
3. बीज और नट्स

अगर रोजाना आप नट्स, ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के कैल्शियम मिलेंगे। बादाम हमारे शरीर में कैल्शियम और हेल्दी फैट्स का करता हैं। खसखस भी कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत हैं। तिल के सेवन से भी भरपूर कैल्शियम पाया जा सकता है। चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इन सभी चीज़ों का सेवन आपकी हेल्थ और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
Also Read: तेजी से Weight Loss के लिए Diet में शामिल करें ये 3 Healthy Salad, स्वाद और सेहत का Perfect Combo


Download Android App
Download iOS App




