Salads for Weight Loss: आजकल लोग अपने बढ़ते वजन से बहुत ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि वजन बढ़ने से सिर्फ आप मोटे नहीं दिखते हैं, बल्कि इससे आपके शरीर में कई तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं। इसलिए लोग अपना वेट लॉस करने के लिए डेली फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।
अगर इन दोनों को आप सही से फॉलो करते हैं, तो बढ़ते वजन को तेजी से कम किया जा सकता है। वजन घटाने के साथ-साथ आपको प्रोटीन युक्त चीज़ों का सेवन करना बेहद ज़रूरी होता है। ऐसे में सलाद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इनमें कैलोरी के साथ फाइबर भी भरपूर होता है। अगर आप भी अपना वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको टेस्टी और हेल्दी सलाद बनाने के बारे में बताएंगे।
Salads for Weight Loss: वजन घटाने के लिए बनाएं ये सलाद

1. चुकंदर का सलाद
- दही – 150 मिली
- कटा प्याज – 1
- नमक, काली मिर्च – स्वादानुसार
- कद्दूकस किया हुआ चुकंदर – 1/2 कप
चुकंदर का सलाद बनाने के लिए इन सभी चीज़ों को एक बड़े से कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस सलाद को आप दोपहर या सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं।
2. सफेद चने का सलाद
- पके हुए छोले – 1 कप
- कटा हुआ प्याज -1
- कटा हुआ टमाटर – 1
- खीरा – ½ कप
- नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
- नमक और काली मिर्च
चने का सलाद इतना ज्यादा टेस्टी होता है कि लोग इसे आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए इस सभी चीज़ों को एक बड़े बर्तन में डालकर मिला लें। फिर सुबह या दोपहर में इसे खाएं।
3. पनीर सलाद
- लो फैट पनीर क्यूब्स – 50 ग्राम
- टमाटर – 1/2 कप
- कटा हुआ प्याज – 1
- तेल – 2 चम्मच
- नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
- नमक और काली मिर्च – स्वादानुसार
पनीर सलाद बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पैन गर्म करें और फिर पनीर के टुकड़े को अच्छी तरह तलें। इसके बाद सभी चीज़ों को उसमें डालकर मिला लें।


Download Android App
Download iOS App




