क्या आप भी चेहरे की Pigmentation से हैं परेशान? Natural Remedies और सही Diet से वापस पाएं चेहरे की खोई हुई चमक

Summary :

Home Remedies for Pigmentation: गर्मी आते ही धूप इतनी ज्यादा तेज होने लगती है कि इस दौरान घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मी के कारण कई लोगों को स्किन से जुड़ी खतरनाक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आजकल धूप, प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान के कारण चेहरे पर पिगमेंटेशन और डार्क की समस्या बहुत आम हो गई है। पिगमेंटेशन सिर्फ बाहर की समस्या नहीं होती है, बल्कि यह शरीर के अंदर के होने वाली समस्याओं का संकेत होता है। इसलिए सिर्फ क्रीम लगाने से नहीं, बल्कि नेचुरल रेमेडीज, सही डाइट, अच्छी नींद और स्ट्रेस कम करने से…

Home Remedies for Pigmentation: गर्मी आते ही धूप इतनी ज्यादा तेज होने लगती है कि इस दौरान घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मी के कारण कई लोगों को स्किन से जुड़ी खतरनाक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आजकल धूप, प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान के कारण चेहरे पर पिगमेंटेशन और डार्क की समस्या बहुत आम हो गई है।

पिगमेंटेशन सिर्फ बाहर की समस्या नहीं होती है, बल्कि यह शरीर के अंदर के होने वाली समस्याओं का संकेत होता है। इसलिए सिर्फ क्रीम लगाने से नहीं, बल्कि नेचुरल रेमेडीज, सही डाइट, अच्छी नींद और स्ट्रेस कम करने से पिगमेंटेशन धीरे-धीरे कम हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी।

Home Remedies for Pigmentation: स्किन पिग्मन्टैशन के नैचुरल टिप्स

Home Remedies for Pigmentation
Home Remedies for Pigmentation (Source: Social Media)

1. पटैटो जूस

आलू के रस को डार्क सर्कल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई लोग इसका इस्तेमाल रोजाना करते हैं, लेकिन अगर आप आलू का रस सही तरीके से लगाते हैं, तो डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। यह त्वचा को गोरा करता है। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल कम करें।

2. फेस ऑइल

रात में सोने से पहले अपनी त्वचा को साफ करके सोएं। इससे आपकी त्वचा पर निखार आएगा। जब आप रात में सोते हैं, उससे पहले 2-3 बूंद कुमाड़ी ऑइल या रोजशिप ऑइल लगाने से स्किन रिपेयर होती है और मार्क्स कम होते हैं।

3. फ्लैक्स सीड जेल

Home Remedies for Pigmentation (1)
Home Remedies for Pigmentation (Source: Social Media)

अलसी के बीज को शरीर के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे आप पानी में उबालकर जेल बना लें। इसे रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और डार्क स्पॉटस धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।

4. हल्दी, चंदन, और शहद

हल्दी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जता है। इसमें ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो हमारी स्किन की समस्याओं को दूर करते हैं। चंदन पाउडर, हल्दी और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और हफ्ते में 2 बार लगाएं। इससे स्किन क्लीन होती है और पिग्मेंटेशन कम हो जाता है।

5. मुलेठी और एलोवेरा जेल

मुलेठी पाउडर और एलोवेरा जेल स्किन के लिए हमेशा से कारगर सिद्ध साबित हुए हैं। अगर आप इन दोनों को मिलाकर रात में चेहरे पर जो स्पॉट्स हैं, उन पर लगाएं, तो यह मेलानिन कम करने में मदद करता है।

Also Read: Sunscreen लगाने के बाद Face हो जाता है चिपचिपा? आजमाएं ये 3 Easy Tricks और पाएं Matte Look

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।