Simple Mehndi Designs: इन दिनों एस्थेटिक डिजाइन मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इन मेहंदी डिजाइन को हर कोई पसंद करता है। इस मेहंदी डिजाइन को हर मौके पर लगाया जा सकता है। आइए देखते हैं मेहंदी डिजाइन के लेटेस्ट डिजाइन।
Simple Mehndi Designs: हाथों पर लगाएं ऐसे लेटेस्ट की डिजाइन मेहंदी
1. Full Hand Mehndi

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन इस समय बहुत ट्रेंड में है, अगर आप अपने हाथों में कुछ अलग स्टाइल की मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, ये मेहंदी डिजाइन आपके लुक को फ्रेश बनाएगी और सबको अपनी ओर आकर्षित भी करेगी।
2. Arabic Mehndi

अरेबिक मेहंदी अपनी बोल्ड लाइन्स और खाली जगह के लिए जानी जाती है. अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन के लिए 5 मिनट में रचने वाली मेहँदी की कीप का इस्तेमाल किया जाता है और खली जगह को भरने के लिए हीना मेहँदी का, जो आपके हाथों को आकर्षिक बनाती है. सगाई के लिए आप केवल हथेली के एक तरफ से जाती हुई अरेबिक डिजाइन चुन सकती हैं. यह कम समय में लग जाती है और रचने के बाद बहुत डार्क और सुंदर दिखती है।
3. Bel and Floral Mehndi

यह मेहँदी का सदाबहार डिजाइन है। इसमें उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक एक सुंदर फूलों की ‘बेल’ बनाई जाती है।यह डिजाइन दिखने में जितना सिंपल है, रचने के बाद उतना ही क्लासी लगता है. यह उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है जो बहुत ज्यादा मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं।
4. Lotus Arabic Mehndi

कमल का फूल शुभता और खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। हथेली के सेंटर में बड़ा लोटस डिजाइन और उंगलियों तक जाती बेलें बहुत खूबसूरत लगती हैं। यह खासकर ब्राइडल और फेस्टिव लुक के लिए शानदार रहती है।
5. Mandala Mehndi

हथेली के बीच गोल मंडला और उसके आसपास फूलों की डिटेलिंग बहुत एलिगेंट लगती है। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है।






















