Small Gold Jhumka Designs: बहू की मुंह दिखाई पर दें सोने का झुमका, 3- 4 ग्राम गोल्ड में बनवाएं ये लेटेस्ट डिजाइन की झुमकी

Summary :

अगर आप अपनी नई-नवेली बहू को सोने के झुमके उपहार में देना चाहते हैं, तो 3 से 4 ग्राम सोने में बनने वाले ये ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइंस एक सही चुनाव हो सकते हैं

बहू के स्वागत का पल हर घर के लिए बेहद खास और भावुक होता है। इस खास मौके मुंह दिखाई पर अगर आप अपनी नई-नवेली बहू को सोने के झुमके उपहार में देना चाहते हैं, तो 3 से 4 ग्राम सोने में बनने वाले ये ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइंस एक सही चुनाव हो सकते हैं

Jhalar Jhumka

gold jhumka design small size
gold jhumka design small size( Source: Social Media)

यह डिजाइन हमेशा एवरग्रीन रहता है। इसमें ऊपर की तरफ एक छोटा स्टड होता है और नीचे बारीक गोल झुमकी के साथ छोटी-छोटी झालर लगी होती हैं।
3.5 से 4 ग्राम में यह डिजाइन कान में भरा हुआ और बेहद शाही लुक देता है। हेवी साड़ियों और लहंगे के साथ यह खूब जंचता है।

Antique Temple Jhumka

latest gold small jhumka designs
latest gold small jhumka designs( Source: Social Media)

आजकल की दुल्हनें एंटीक फिनिश और ट्रेडिशनल मैट लुक काफी पसंद कर रही हैं। इसमें बारीक नक्काशी के साथ फ्लोरल या मयूर (मोर) का डिजाइन होता है। 4 ग्राम के करीब यह डिजाइन बहुत ही ग्रेसफुल और एथनिक लगता है।

Minimalist Floral Gold Jhumka

latest gold small jhumka designs( Source: Social Media)
latest gold small jhumka designs( Source: Social Media)

अगर आपकी बहू को रोजाना पहनने या हल्के गहने पसंद हैं, तो टॉप पर फूल के डिजाइन वाली और नीचे छोटी बॉल झुमकी एक बेहतरीन विकल्प है। यह आसानी से 3 से 3.5 ग्राम में बन जाती है। इसे वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।

Chain Drop Jhumka

latest gold small jhumka designs( Source: Social Media)
latest gold small jhumka designs( Source: Social Media)

इस डिजाइन में टॉप स्टड और नीचे की झुमकी के बीच एक बारीक सोने की चैन या लटकन होती है, जिससे यह कान में थोड़ा नीचे लटकता हुआ दिखता है।3.5 ग्राम में बना यह डिजाइन चेहरे को एक लंबा और एलिगेंट लुक देता है।

Also Read: Daily Wear Gold Bali Earrings: 4 से 5 ग्राम गोल्ड में बनवाएं सोने की बाली, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।