बदलते मौसम में गले की खराश से हैं परेशान? इन 5 चीजों के इस्तेमाल से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Sore Throat Remedies in Hindi

Sore Throat Remedies in Hindi: सर्दी की शुरुआत होते ही शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जैसे गले में खराश, जलन या सूजन की समस्या आम हो जाती है। लेक‍िन अक्सर ये छोटी सी परेशानी बोलने, खाने और यहां तक कि सोने में भी मुश्किलें खड़ी कर देती है। इससे न‍िजात पाने के ल‍िए आप कुछ घरेलू तरीके भी अपना सकते हैं। जो इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। आपके किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपको राहत द‍िलाने में कारगर साब‍ित हो सकती हैं। आइए जानते हैं, वो घरेलु उपचार कौन-कौन से हैं।

Sore Throat Remedies in Hindi: गले भी खराश दूर करने के लिए घरेलु नुस्खें

1. शहद और गर्म पानी

Sore Throat Remedies in Hindi
Sore Throat Remedies in Hindi (Source: social media)

शहद में सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो गले को आराम और राहत पहुंचाने का काम करते हैं। एक चम्मच शहद को गर्म पानी में घोलकर पीने से गले के दर्द और बेचैनी से तुरंत आराम मिलता है।

2. अदरक की चाय

home remedy for sore throat
home remedy for sore throat (Source: social media)

अदरक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लोग इसका अधिक इस्तेमाल सर्दियों में करते हैं। यह अपने अनोखे गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें सूजन और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है, जो जलन और दर्द को कम करती है। अदरक की चाय पीने के ल‍िए आप कुछ टुकड़ों को गर्म पानी में उबाल लें और स्वाद बढ़ाने और आराम पाने के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं। इससे भी गले की जलन शांत होती है।

3. हल्दी वाला दूध

sore throat relief
sore throat relief (Source: social media)

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व अपनी एंटी-इंफ्लेमेटरी और हील‍िंग गुणों के ल‍िए जाना जाता है। ये गले की जलन और खराश को शांत करता है। हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पीने से गले की जलन कम होती है, रिकवरी में मदद मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

4. स्‍टीम लेना

Sore Throat Remedies in Hindi
Sore Throat Remedies in Hindi (Source: social media)

खासकर जब कफ या एलर्जी हो, तो भाप लेना भी गले को तुरंत राहत देने का एक आसान तरीका है। पांच से 10 मिनट तक गर्म हवा में सांस लेने से गले को आराम मि‍लता है। इससे सांस लेना भी आसान हो जाता है।

5. दालचीनी का पानी

home remedy for sore throat
home remedy for sore throat (Source: social media)

दालचीनी अपने गर्म और सुगंधित गुणों के ल‍िए जाना जाता है। ये गले की जलन से छुटकारा पाने का एक आसान तरीका है। दालचीनी के एक टुकड़े को पानी में उबाल लें। इसके बाद हल्‍का ठंडा करके इसे पी लें। इससे भी आपको तुरंत आराम मिलेगा।

Also Read: सर्दियों में बढ़ जाता है अस्थमा का खतरा, जानें इसके लक्षण और 4 घरेलु उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।