कोलंबिया कॉलेज ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में “वन नेशन, वन इलेक्शन” हस्ताक्षर अभियान संपन्न

Summary :

Columbia College of Institutions: आज कोलंबिया कॉलेज ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में एक भव्य हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष माननीय श्री फानेंद्र वर्मा जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर वर्मा जी, कार्यक्रम संयोजक योगेश साहू जी, तथा कोलंबिया इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी श्री हुरजीत सिंह हुरा जी सहित अनेक शिक्षाविद एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Raipur News: “एक राष्ट्र, एक चुनाव” दूरगामी राष्ट्रीय लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के दूरगामी राष्ट्रीय लाभों…

Columbia College of Institutions: आज कोलंबिया कॉलेज ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में एक भव्य हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष माननीय श्री फानेंद्र वर्मा जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर वर्मा जी, कार्यक्रम संयोजक योगेश साहू जी, तथा कोलंबिया इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी श्री हुरजीत सिंह हुरा जी सहित अनेक शिक्षाविद एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Raipur News: “एक राष्ट्र, एक चुनाव” दूरगामी राष्ट्रीय लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के दूरगामी राष्ट्रीय लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्य रूप से कई बिंदुओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ: देश का वित्तीय बोझ कम होगा, क्योंकि बार-बार चुनाव कराने का भारी खर्च बचेगा। प्रशासनिक मशीनरी पर दबाव घटेगा और विकास कार्यों में बाधा नहीं आएगी। देशभर में समान चुनाव प्रक्रिया से पारदर्शिता और स्थिरता बढ़ेगी। सरकारें अपना पूरा समय नीति निर्माण और विकास में दे सकेंगी, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Columbia College of Institutions: योगेश साहू ने लोगों का आभार जताया

Columbia College of Institutions
Columbia College of Institutions

“वन नेशन, वन इलेक्शन” से देश में राजनैतिक स्थिरता, मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था और सुशासन को बल मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने बड़े उत्साह से हस्ताक्षर कर इस राष्ट्रीय अभियान को समर्थन दिया।
कार्यक्रम संयोजक श्री योगेश साहू जी ने सभी अतिथियों, कॉलेज प्रबंधन, कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—“वन नेशन, वन इलेक्शन भारत के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। युवाओं की जागरूकता ही राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। योगेश साहू ने कहा कि समाज में जा जाकर वन्यशानवानी लक्षण के एक सकारात्मक वातावरण खड़ा करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Columbia College of Institutions
Columbia College of Institutions

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।