Chhattisgarh News: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Summary :

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक में आज विभिन्न विभागों की योजनाओं और जनसेवा से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि हर योजना को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। विशेष रूप से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR), धान खरीदी की स्थिति और जनदर्शन कॉल सेंटर में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से चर्चा की गई। Chhattisgarh News: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर कलेक्टर ने बताया कि SIR एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि अगले चरण के…

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक में आज विभिन्न विभागों की योजनाओं और जनसेवा से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि हर योजना को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। विशेष रूप से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR), धान खरीदी की स्थिति और जनदर्शन कॉल सेंटर में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

Chhattisgarh News: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर

कलेक्टर ने बताया कि SIR एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि अगले चरण के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी प्रकार की गलती न हो। सभी विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ किया जाए।

Chhattisgarh News Today
Chhattisgarh News Today

Chhattisgarh News Today: घायल बीएलओ को आर्थिक सहायता

बैठक के दौरान पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 65 की बीएलओ, श्रीमती लक्ष्मी उईके को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 40 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि SIR के काम के दौरान वे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। कलेक्टर ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बीएलओ जिले की चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा हैं और उनके सुरक्षा व सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है।

धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था की समीक्षा

धान खरीदी की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करते हुए कलेक्टर ने साफ कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खरीदी केंद्रों में सुविधाओं को बेहतर किया जाए, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए, भीड़ प्रबंधन की योजना प्रभावी रहे,किसानों के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध हो। कलेक्टर ने यह भी कहा कि खाद्य विभाग जहां भी गुणवत्ता पर शिकायत मिले, तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

राशन दुकानों की नियमित जांच पर जोर

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित राशन दुकानों की नियमित रूप से जांच करें। उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका स्पष्ट निर्देश था कि पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन मिले, सामग्री की गुणवत्ता अच्छी हो, दुकानों में अनियमितता मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ लोकनाथ पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति का विवरण देने और सुधार के सुझाव साझा करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें: बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में दशकों बाद लगे 728 टावर, नक्सलवाद से निपटने में हो रहे मददगार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।