गर्मियों में मिलेगी ताज़ी हवा! Garden की खूबसूरती बढ़ाने के लिए Best हैं ये 5 Summer Flowers

Summary :

Summer Flowering Plants: बगीचे में हरियाली और रंग-बिरंगे फूल न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि मन को सुकून और ताजगी का एहसास भी कराते हैं। फूलों की खुशबू से पूरा गार्डन भी महक उठता है। गर्मियों के मौसम में आप भी अपने गार्डन में सुंदर फूल लगाने का सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है। इसके जरिए आप ऐसे 5 फूलों के बारे में जान पाएंगे, जिन्हें फरवरी से मार्च तक आप लगा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे फॉलो करके आप अपने गार्डन को खूबसूरत बना सकते हैं। Summer…

Summer Flowering Plants: बगीचे में हरियाली और रंग-बिरंगे फूल न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि मन को सुकून और ताजगी का एहसास भी कराते हैं। फूलों की खुशबू से पूरा गार्डन भी महक उठता है। गर्मियों के मौसम में आप भी अपने गार्डन में सुंदर फूल लगाने का सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है। इसके जरिए आप ऐसे 5 फूलों के बारे में जान पाएंगे, जिन्हें फरवरी से मार्च तक आप लगा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे फॉलो करके आप अपने गार्डन को खूबसूरत बना सकते हैं।

Summer Flowering Plants: गर्मियों में लगाएं ये खूबसूरत फूल

Summer Flowering Plants
Summer Flowering Plants (Social Media)

1. मॉस रोज (Moss Rose)

मॉस रोज जिसे पोर्टुलाका भी कहा जाता है। छोटे और रंग-बिरंगे फूलों वाला पौधा है। ये गर्मियों में खूब खिलता है और बालकनी या बगीचे में लगाने के लिए अच्छा है। ये एक ऐसा प्लांट है, जिसे घर पर लगाने से हरियाली के साथ-साथ ऑक्सीजन में मिलता है।

2. कॉसमॉस (Cosmos)

कॉसमॉस एक खूबसूरत फूल है, जो आपके बगीचे को सुंदर बनाने में मदद करता है। इसके फूल अलग-अलग रंगों जैसे गुलाबी, सफेद और लाल रंगों में आते हैं। गर्मी के दिनों में ये पौधा घर में शुद्ध हवा का प्रवाह करता है।

3. सूरजमुखी (Sunflower)

सूरजमुखी एक ऐसा फूल है, जो हर किसी को पसंद होता है। अपने बड़े फूलों के लिए जाना जाता है। इसके बड़े पीले रंग के फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। यह पौधा सूरज की दिशा की ओर अपने फूलों को मोड़ता है।

4. जिनिया (Zinnia)

गर्मियों के लिए लोग तरह-तरह के पौधे खरीदते हैं। इस गर्मी आप जिनिया को लगा सकते हैं। यह गर्मियों के मौसम में खूब खिलती है। जिनिया के फूल अलग-अलग रंगों में मिलते हैं, जैसे लाल, गुलाबी, पीला और नारंगी।

5. बालसम (Balsam)

बालसम एक बेहद सुंदर फूल है और इसे गुलमेहंदी के नाम से भी जाना जाता है। इसके फूल छोटे और घने होते हैं, जो किसी भी बगीचे या फूलों के गमले की शोभा बढ़ा देते हैं।

Also Read: गर्मी में बह जाता है आपका भी Makeup? इन 5 तरीकों से चेहरा दिखेगा Beautiful और Fresh

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।