गर्मी में Dehydration को न करें नजरअंदाज, इन 7 लक्षणों से पहचानें कि आपके शरीर में हो रही है पानी की कमी

Symptoms of Dehydration

Symptoms of Dehydration: गर्मी का मौसम आते ही हमारे शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना निकलने के कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसके कारण आप डिहाइड्रेशन महसूस करते हैं। लेकिन लोग इस समस्या पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं,अगर आप समय से अपनी इस समस्या पर ध्यान नहीं देंगे, तो आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोगों को इसका सामना करना पड़ता है, तो अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यहां बताए गए लक्षणों को पहचानें।

Symptoms of Dehydration: शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

Symptoms of Dehydration
Symptoms of Dehydration (Source: Social Media)

1. जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है, तो आपका मुंह और गाला सूखने लगता है। ऐसा तब होता है जब शरीर में लार की कमी होने लगती है, तो हमारा मुंह सूखने लगता है। जिसके कारण आपको बोलने और निगलने में दिक्कत होने लगती है।

2. पानी की कमी होने पर शरीर में एनर्जी लेवल गिरने लगता है। जिसके चलते थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर आप बिना किसी कारण के थका महसूस करते हैं, तो आपको डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है।

3. डिहाइड्रेशन अगर आपको अचानक बहुत ज्यादा सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या होने लगती है, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिसके कारण दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है, जिससे सिरदर्द होता है। अगर आपको बार-बार सिरदर्द हो रहा है, तो ये शरीर में पानी की कमी के कारण होता है।

4. अगर आपके यूरिन का रंग पीला या किसी और रंग का होता है, तो ये शरीर में पानी की मात्रा कम होने पर होता है। ऐसा डिहाइड्रेशनके कारण होता है। नार्मल यूरिन का रंग हल्का पीला या साफ होना चाहिए।

5. पानी की कमी होने पर हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। त्वचा में इलास्टिसिटी कम हो जाती है और ये डिहाइड्रेशन का बहुत जरूरी लक्षण है। अगर आपकी स्किन रूखी और खिंची हुई नजर आ रही है, तो ये पानी की कमी के कारण हो सकता है।

6. अगर अचानक से ब्लड प्रेशर कम होने लगे, तो ये आपके शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण होता है, जिससे चक्कर आने की समस्या होने लगती है। अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो यह शरीर में पानी की कमी के कारण होता है।

7. हमारे शरीर में पानी की कमी होने पर खाना सही से पच नहीं पाता है, जिससे आपको कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। पानी मल को नरम बनाने और आंतों में आसानी से मूव करने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज की दिक्क्त है, तो यह डिहाइड्रेशन का कारण हो सकता है।

Also Read: बेजान और रूखे बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 Easy Steps और पाएं Parlor जैसा निखार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।