मानसून सीजन में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Summary :

Immunity Boost Kaise Kare: बारिश के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कई सारी मौसमी बीमारियां पकड़ सकती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखना ज़रूरी है। मॉनसून सीजन में सही खानपान और हाइड्रेशन हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। नारियल पानी, ताज़ा फलों का रस, नींबू पानी और हरी सब्ज़ियां जैसे खाद्य पदार्थ शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाते हैं। इसके अलावा, हल्दी, तुलसी और अदरक जैसी प्राकृतिक चीज़ें संक्रमण से बचाव में कारगर हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो इन 5 घरेलू नुस्खों को ज़रूर आज़माएं। आइए जानते हैं इम्यूनिटी…

Immunity Boost Kaise Kare

Immunity Boost Kaise Kare: बारिश के मौसम में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कई सारी मौसमी बीमारियां पकड़ सकती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखना ज़रूरी है। मॉनसून सीजन में सही खानपान और हाइड्रेशन हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। नारियल पानी, ताज़ा फलों का रस, नींबू पानी और हरी सब्ज़ियां जैसे खाद्य पदार्थ शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाते हैं।

इसके अलावा, हल्दी, तुलसी और अदरक जैसी प्राकृतिक चीज़ें संक्रमण से बचाव में कारगर हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो इन 5 घरेलू नुस्खों को ज़रूर आज़माएं। आइए जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किन चीज़ों का सेवन करना फायदेमंद होता है और क्यों!

1. नींबू पानी और नारियल पानी से बढ़ाएं इम्यूनिटी

Immunity Boost Kaise Kare

बरसात के मौसम में पानी की कमी से कमज़ोरी और डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में नींबू पानी और नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। वहीं दूसरी ओर, नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

2. खट्टे फल और हरी सब्ज़ियां है मजबूत इम्यूनिटी का राज

Immunity Boost Kaise Kare
Image source: social media

खट्टे फल और हरी सब्ज़ियां खाने से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। ख़ास तौर पर संतरा, टमाटर, कीवी और अंगूर जैसे फलों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके अलावा पालक और लौकी जैसी हरी सब्ज़ियों में भी भरपूर पोषण होता है। इसके सेवन से भी इम्यूनिटी मजबूत बनती है।

3. हल्दी और तुलसी भी हैं असरदार

Immunity Boost Kaise Kare
Image source: social media

हल्दी और तुलसी में प्राकृतिक औषधीय गुण पाए जाते हैं, ये शरीर को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। वहीं, तुलसी के पत्तों को चाय या पानी में डालकर पीने से सांस संबंधी समस्याएं कम होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

4. पर्याप्त पानी और हर्बल ड्रिंक्स करेंगी मदद

Immunity Boost Kaise Kare
Image source: social media

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं और पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इसके अलावा, ग्रीन टी, सौंफ का पानी और अदरक की चाय जैसे हर्बल ड्रिंक्स भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाएगा ‘मकरासन’, जानें अभ्यास की विधि

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।