Nitin Gadkari को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, 112 पर किया था कॉल

Summary :

Bomb Threat to Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली। नितिन गडकरी के वर्धा रोड स्थित आवास एनरिको हाइट्स को रविवार सुबह 8:46 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति के कॉल के माध्यम से प्राप्त हुई। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। Bomb Threat to Nitin Gadkari:…

Bomb Threat to Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली। नितिन गडकरी के वर्धा रोड स्थित आवास एनरिको हाइट्स को रविवार सुबह 8:46 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति के कॉल के माध्यम से प्राप्त हुई। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bomb Threat to Nitin Gadkari: धमकी देने वाला शख्स कौन है?

नागपुर जोन-1 के डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी ने धमकी देने वाले आरोपी की पहचान उमेश विष्णु राउत के रूप में की है। उमेश महल इलाके के तुलसीबाग रोड पर रहता है। वह एक शराब की दुकान पर काम करता है। मुखबिर की सूचना पर उसे बीमा अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। उमेश ने अपने मोबाइल से कॉल करके धमकी दी थी। धमकी मिलते ही नागपुर पुलिस केंद्रीय मंत्री के घर पहुंच गई।

Bomb Threat to Nitin Gadkari
Bomb Threat to Nitin Gadkari

बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने केंद्रीय मंत्री के घर का कोना-कोना खंगाला। डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के घर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। धमकी पूरी तरह से फर्जी निकली। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री से लिखित शिकायत ले ली है और धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bomb Threat to Nitin Gadkari: आवास की तलाशी जारी

घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। प्रताप नगर पुलिस थाने को इसके बारे में सूचित किया गया, और पुलिस ने गडकरी के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जोन-1 के डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। साथ ही इस घटना की गहनता के साथ जांच जारी है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई वीवीआईपी हस्तियों और जगहों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

 

ये भी पढ़ें- Gonda Bolero Accident: गोंडा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत

Neha Singh