Gonda Bolero Accident: गोंडा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत

Summary :

Gonda Bolero Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुआ जब दर्शन के लिए जा रही एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। Gonda Bolero Accident: भार के कारण अनियंत्रित हुआ कार   View this post on Instagram   A post shared by Punjab Kesari (@punjabkesari_pk) जिस बोलेरो वाहन में श्रद्धालु सवार थे, उसमें…

Gonda Bolero Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुआ जब दर्शन के लिए जा रही एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Gonda Bolero Accident: भार के कारण अनियंत्रित हुआ कार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kesari (@punjabkesari_pk)

जिस बोलेरो वाहन में श्रद्धालु सवार थे, उसमें केवल 7 लोगों के बैठने की अनुमति थी। हालाँकि, उसमें कुल 15 लोग सवार थे। यानी क्षमता से 8 लोग ज़्यादा बैठे थे। इतनी ज़्यादा भीड़ के कारण वाहन ओवरलोड हो गया, जिससे वह बेकाबू होकर नहर में गिर गया। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 11 लोगों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, और बाकियों को किसी तरह बचाया जा सका।

Gonda Bolero Accident: 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गोंडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट में कहा, “जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।” सीएम योगी ने आगे कहा, “प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति दे।”

ये भी पढ़ें- ओडिशा से दिल्ली AIIMS लाई गई नाबालिग लड़की की मौत, पुरी में बदमाशों ने लगा दी थी आग

Neha Singh