comscore

Tofu vs Paneer: Muscles बनाने के लिए पनीर या Weight Loss के लिए टोफू? जानें आपके लिए क्या सही है

Tofu vs Paneer
Tofu vs Paneer: अक्सर लोग पनीर की जगह टोफू का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह दिखने में बिल्कुल पनीर जैसा होता है और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोग पनीर के बजाय टोफू को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि पनीर दूध से बनता है और इसमें फैट ज्यादा होता है। वहीं, टोफू सोया मिल्क से बनाया जाता है और इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है। हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज से which is best tofu vs Paneer, इसे लेकर अक्सर लोग असमंजस में रहते हैं

Tofu vs Paneer Protein

पोषक तत्व पनीर (Paneer) टोफू (Tofu) मुख्य अंतर
प्रोटीन 14 ग्राम 8 ग्राम पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।
कार्बोहाइड्रेट 3.57 ग्राम 2.7 ग्राम दोनों में कार्ब्स कम होते हैं, लेकिन टोफू में थोड़े कम हैं।
कोलेस्ट्रॉल 90 मिलीग्राम 0 मिलीग्राम टोफू पूरी तरह से कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है।
वसा (Fat) 25 ग्राम 8.7 ग्राम पनीर में वसा (विशेषकर सैचुरेटेड फैट) काफी अधिक होता है।
कैलोरी 321 kcal 144 kcal वजन घटाने वालों के लिए टोफू एक लो-कैलोरी विकल्प है।

Difference Between Paneer and Tofu: टोफू और पनीर में मुख्य अंतर

Tofu vs Paneer
Tofu vs Paneer (Photo: Freepik)
पनीर: इसे दूध को फाड़कर तैयार किया जाता है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। स्वाद और बनावट की बात करें तो पनीर बहुत नरम और स्वादिष्ट होता है। पोषण के मामले में इसे टोफू से बेहतर माना जाता है, लेकिन इसमें कैलोरी अधिक होती है।
टोफू: इसे सोया मिल्क से तैयार किया जाता है। स्वाद में यह पनीर जैसा नहीं होता, लेकिन कम कैलोरी और कम फैट होने के कारण यह वेट लॉस करने वालों की पहली पसंद है। साथ ही, जिन लोगों को दूध से एलर्जी (Lactose Intolerance) है, उनके लिए टोफू एक बेहतरीन विकल्प है।

Tofu vs Paneer: पनीर या टोफू क्या है ज्यादा फायदेमंद

Tofu vs Paneer
Tofu vs Paneer (Photo: Freepik)
पनीर स्वाद में ज्यादा अच्छा होता है, जबकि टोफू हल्का खट्टा हो सकता है। पनीर जल्दी खराब हो जाता है, जबकि टोफू इसकी तुलना में अधिक समय तक ताज़ा रहता है। वहीं, अधिक प्रोटीन और कैलोरी के कारण पनीर वजन बढ़ाने और मसल्स बनाने वालों के लिए बेहतर है।
यदि आप वजन घटाना चाहते हैं, आपको दूध से एलर्जी है, या आप जीरो कोलेस्ट्रॉल डाइट पर हैं तो टोफू को चुनें। वहीं, अगर आप मांसपेशियां बढ़ाना चाहते हैं, आपको स्वाद पसंद है, और आपको डेयरी उत्पादों से कोई समस्या नहीं है। लो-फैट पनीर का उपयोग कर सकते हैं।
दोनों ही फूड आइटम्स, फायदेमंद होते हैं। हालांकि, इनका सेवन आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।