Top 5 Latest Designer Blouse Designs: हरियाली तीज पर दिखना है सबसे खास? ट्राई करें हरी साड़ी के साथ ब्लाउज के ये 4 पैटर्न!

Summary :

अगर आप इस तीज पारंपरिक अंदाज के साथ थोड़ा मॉडर्न और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हरी साड़ी के साथ ब्लाउज के ये 4 ट्रेंडी पैटर्न जरूर ट्राई करें।

Top 5 Latest Designer Blouse Designs: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व माना जाता है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं हरी साड़ी पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। लेकिन आपकी साड़ी चाहे कितनी भी सिंपल या हैवी हो, उसका असली निखार ब्लाउज के सही कट और पैटर्न से ही आता है। अगर आप इस तीज पारंपरिक अंदाज के साथ थोड़ा मॉडर्न और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हरी साड़ी के साथ ब्लाउज के ये 4 ट्रेंडी पैटर्न जरूर ट्राई करें।

Deep V-Neck Pattern

new blouse design​s
new blouse design​s( sOURCE: social Media)

आजकल फैशन वर्ल्ड में V-नेकलाइन काफी ट्रेंड में है। अगर आप हरी साड़ी में एक एंगुलर और स्लिम लुक पाना चाहती हैं, तो यह पैटर्न आपके लिए परफेक्ट है। इस नेकलाइन के साथ एल्बो-लेंथ स्लीव्स बनवाएं। सिल्क, चंदेरी या ऑर्गेंजा साड़ी पर हैवी एम्ब्रॉयडरी या जरी वर्क वाला V-नेक ब्लाउज बेहद खूबसूरत लगता है। इसके साथ आप चोकर नेकलेस पेयर कर सकती हैं, जो गले को बेहद ग्रेसफुल लुक देगा।

Boat Neck with Elbow Sleeves

Designer Blouse Designs
Designer Blouse Designs( Source: Social Media)

अगर आप बहुत ज्यादा डीप नेक नहीं पहनना चाहतीं और एक शाही लुक चाहती हैं, तो बोट नेक हमेशा एक एवरग्रीन चॉइस है। बोट नेक ब्लाउज में बैक पर छोटा सा ‘ड्रॉप कटआउट’ या पोटली बटन डिजाइन बनवाएं। बनारसी, कांजीवरम या हैवी बॉर्डर वाली हरी साड़ियों के साथ यह पैटर्न बहुत क्लासी दिखता है।
बोट नेक पर गले में हैवी हार पहनने के बजाय बड़े झुमके या चांदबाली कैरी करें।

Sleeveless or Strappy Pattern

 blouse designs photos​
blouse designs photos​( Source: Social Media)

अगर आप तीज पर थोड़ा मॉडर्न, लाइटवेट और फ्यूजन लुक चाहती हैं, तो हरी साड़ी के साथ स्लीवलेस या पतली स्ट्रैप वाला ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो प्लेन हरी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट शेड (जैसे- पिंक, रेड या मैरून) का स्लीवलेस ब्लाउज भी पेयर कर सकती हैं। शिफॉन, जॉर्जेट और लिनन की हल्की साड़ियों के साथ यह कट काफी स्टाइलिश और आरामदायक लगता है। हाथ में ग्रीन-गोल्डन लटकन वाली चूड़ियां और स्टेटमेंट इयररिंग्स इसके साथ परफेक्ट मैच बनेंगे।

Jacket or Cape Style Blouse

blouse designs photos​( Source: Social Media)
blouse designs photos​( Source: Social Media)

साड़ी को इंडो-वेस्टर्न और सबसे अलग लुक देने के लिए जैकेट या केप स्टाइल ब्लाउज एक नया और बेहतरीन ऑप्शन है। ब्लाउज के ऊपर मैचिंग या एम्ब्रॉयडर्ड शेड की हल्की नेट/शिफॉन की जैकेट पहनें। प्लेन सिल्क साड़ी या प्रिंटेड बांधनी साड़ी के साथ यह काफी यूनिक लुक देता है।

Also Read: Simple Boat Neck Blouse Designs: साड़ी हो या लहंगा, रॉयल लुक देंगे ये 5 ट्रेंडी Boat Neck ब्लाउज डिज़ाइन्स!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।