शादी है नजदीक! तो देखें ये 5 Trendy Bridal Mehndi Design, हाथों पर चढ़ेगा खूबसूरती का गहरा रंग

Summary :

Trendy Bridal Mehndi Design: शादी के दिन दुल्हन का सबसे प्यारा और खास श्रृंगार मेहंदी होती है। हाथों की सुंदर डिजाइन, उसकी खुशबू और बारीक डिटेलिंग दुल्हन के लुक को पूरा करती है। मेहंदी सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि शादी की खुशी, प्यार और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। लड़का हो या लड़की यह दिन सभी के लिए बेहद खास होता है। हालांकि, लड़कियों के लिए शादी बेहद खास और अहम होती है। अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए वह कई सारी बातों का ध्यान रखती हैं। अपने वेडिंग आउटफिट से लेकर मेकअप और जूलरी तक…

Trendy Bridal Mehndi Design: शादी के दिन दुल्हन का सबसे प्यारा और खास श्रृंगार मेहंदी होती है। हाथों की सुंदर डिजाइन, उसकी खुशबू और बारीक डिटेलिंग दुल्हन के लुक को पूरा करती है। मेहंदी सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि शादी की खुशी, प्यार और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। लड़का हो या लड़की यह दिन सभी के लिए बेहद खास होता है। हालांकि, लड़कियों के लिए शादी बेहद खास और अहम होती है। अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए वह कई सारी बातों का ध्यान रखती हैं।

अपने वेडिंग आउटफिट से लेकर मेकअप और जूलरी तक लड़कियां हर चीज की खास तैयारी करती हैं। शादी के मौके पर मेहंदी का भी खास महत्व होता है, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी Trendy Bridal Mehndi Design, जिसे इस वेडिंग सीजन में हर ब्राइड को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Trendy Bridal Mehndi Design: दुल्हन के लिए खूबसूरत ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

1. Rajasthani Bridal Mehndi Designs

 easy bridal mehndi design
easy bridal mehndi design (Source: social media)

अगर आप भी शादी या सगाई के लिए परफेक्ट मेहंदी डिजाइन देख रही हैं, तो राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी सिर्फ हाथों की सजावट नहीं होती, बल्कि यह दुल्हन की भावनाओं, परंपराओं और उसकी नई जिंदगी की शुरुआत का खूबसूरत प्रतीक होती है। इसमें हाथी, मोर, फूल, किले और मंडप जैसे पारंपरिक डिजाइन शामिल होते हैं, जो मेहंदी को खास और शाही बना देते हैं।

2. Jaal Mehndi Designs

 trendy bridal mehndi design
trendy bridal mehndi design (Source: social media)

जाल वाले मेहंदी पैटर्न डिजाइन भी इस साल खूब ट्रेंड में बने रहे हैं। इस डिजाइन को हाथों पर लगाने से हाथ और भी खबसूरत नजर आते हैं। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद शानदार लगती है। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह की ड्रेस के साथ जचती है।

3. Floral Mehndi Designs

trendy bridal mehndi design
trendy bridal mehndi design (Source: social media)

बहुत से लोगों को हाथों के पीछे मेहंदी लगाने का शौक होता है, तो आज हम आपको एक ऐसी ही मेहंदी डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपके लुक को और भी यूनिक बना देगी। हाथों के पीछे लगने वाली मेहंदी डिजाइन की बात करें, तो फ्लोरल डिजाइन सदाबहार होती है और हर महिला की पसंदीदा होती हैं। इस साल भी इस तरह के फूलों वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे लगाने के लिए खूब पसंद किया गया।

4. Back Hand Mehndi Designs

easy bridal mehndi design
easy bridal mehndi design (Source: social media)

कुछ ही दिनों में आपकी शादी है और आप एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो आप इस ब्राइडल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद खास डिजाइन है, जिसे बनाने के लिए शादी के अलग-अलग चिह्नों जैसे गठबंधन, विवाह की वेदी, नगाड़े-शहनाई, श्री गणेश आदि का इस्तेमाल किया जाता है।

5. Full Hand Mehndi Designs

mehndi design for wedding function
mehndi design for wedding function (Source: social media)

अपने हाथ को पूरी तरह भरना चाहते हैं, तो इस साल बाग में बैठे मोर के थीम वाले मेहंदी डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइंस ना सिर्फ आपके हाथों को भरा हुआ दिखाते है, बल्कि इसमें कला और सौंदर्य का अद्भुत संगम नजर आता है।

Also Read: इस Winter अपने लुक को बनाएं और भी Classy, देखें ये 5 Best Hoodies Designs

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।