देश में 2 नमूने, एक दिल्ली और दूसरा लखनऊ में..CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, UP विधानसभा में जमकर हंगामा

Summary :

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है और बुहचर्चित मामला कोडिन सिरप पर विपक्ष को घेरा है। बता दें कि CM योगी ने समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में दो नमूने है। एक दिल्ली में दो दूसरा लखनऊ में बैठते है। इस बयान और कफ सिरप मामले के बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने भी बहुचर्चित…

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है और बुहचर्चित मामला कोडिन सिरप पर विपक्ष को घेरा है। बता दें कि CM योगी ने समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में दो नमूने है। एक दिल्ली में दो दूसरा लखनऊ में बैठते है। इस बयान और कफ सिरप मामले के बाद विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने भी बहुचर्चित ‘बुलडोजर’ का मामला उठाया और सवाल भी पूछे।

CM Yogi Adityanath News

CM Yogi Adityanath News
CM Yogi Adityanath News

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में CM योगी ने कोडीन युक्त कफ सिरप पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इल सिरप से राज्य में एक भी मौत नहीं हुई है। तमिनलनाडु में बनी इस सिरप से मौत अन्य राज्यों में हुई है साथ ही समाजवादी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान होलसेलरों को लाइसेंस दिए गए थे जिन्हें STF द्वारा पकड़ा गया है। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया और उपमुख्यमंत्री के साथ फोटो भी दिखाई तो CM योगी ने इसे चोर की दाढ़ी में तिनका कहा।

Codeine Cough Syrup Case

सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं हुई है। इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत में यह मुकदमा जीत लिया है। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े थोक विक्रेता, जिसे एसटीएफ ने सबसे पहले गिरफ्तार किया था, को समाजवादी पार्टी ने 2016 में लाइसेंस जारी किया था। योगी आदित्यनाथ ने अब तक की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया कि सरकार ने इस मामले में 79 मामले दर्ज किए हैं, 225 आरोपियों के नाम दर्ज किए हैं और 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे बताया कि 134 फर्मों पर छापेमारी की गई है।

UP Vidhan Sabha Highlights

CM Yogi Adityanath News
CM Yogi Adityanath News

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के अंदर दो नमूने हैं। एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में। देश में कोई भी चर्चा होते ही वे तुरंत देश छोड़कर भाग जाते हैं, और मुझे लगता है कि आपके ‘बबुआ’ के साथ भी यही हो रहा है। वे भी इंग्लैंड की यात्रा के लिए फिर से देश छोड़ देंगे, और आप लोग यहां शोर मचाते रहेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोडीन सिरप विवाद पर बोलते हुए दावा किया कि यह रैकेट प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र से शुरू हुआ था।

ALSO READ: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।