घटाना चाहतें हैं पेट की चर्बी, किचन की ये चीजें होंगी यूजफुल

Summary :

Weight Loss Tips: पेट की चर्बी और तोंद हर किसी के लिए चिंताजनक होती है। इसे दूर करने के लिए हर व्‍यक्ति अपने अपने हिसाब से उपाय करता है। कई लोग खाने में कटौती करते हैं तो कई घंटों तक जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि इस समस्‍या से छुटकारा पाने का उपाय रसोई में ही मौजूद है। Highlights घटाना चाहते हैं पेट की चर्बी घरेलू नुस्खे होंगे बेहद कारगर वजन को तेजी से कम करेगा ऐसे करें वेट लॉस आज मोटापा बड़ी समस्या बनकर उभरा है। हमारे देश में बड़ी संख्या में लोग इस…

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: पेट की चर्बी और तोंद हर किसी के लिए चिंताजनक होती है। इसे दूर करने के लिए हर व्‍यक्ति अपने अपने हिसाब से उपाय करता है। कई लोग खाने में कटौती करते हैं तो कई घंटों तक जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन जानकारों का कहना है कि इस समस्‍या से छुटकारा पाने का उपाय रसोई में ही मौजूद है।

Highlights

  • घटाना चाहते हैं पेट की चर्बी
  • घरेलू नुस्खे होंगे बेहद कारगर
  • वजन को तेजी से कम करेगा

ऐसे करें वेट लॉस

आज मोटापा बड़ी समस्या बनकर उभरा है। हमारे देश में बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। अधिकांश लोगों के पेट के पास चर्बी बढ़ जाती है। मोटापा अपने साथ कई समस्याएं भी ला सकता है। इसकी वजह से लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हार्ट डिजीज की समस्याएं हो सकती हैं। मोटापा कम करने के लिए लोग खूब पसीना बहाते हैं, डाइटिंग करते हैं लेकिन इसकी गारंटी नहीं कि इससे मोटापा कम ही हो जाए। ऐसे में किचन में मौजूद कुछ चीजें (Fat Loss Remedies) आपकी मदद कर सकती हैं। इनके इस्तेमाल से मजे-मजे में चर्बी गलकर खत्म हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इन चीजों का नाम और इन्हें यूज करने का तरीका…

सरसों के बीज

सरसों के छोटे-छोटे बीज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें विटामिन ए, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी, कई मिनिरल्स, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी मेटाबॉलिज्म को तेज कर एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करते हैं।

लहसुन

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि पेट की चर्बी को भी कम करने का काम करता है। इसे खाने में शामिल कर आप कई तरह के फायदा पा सकेत हैं। लहसुन में पाया जाने वाला एलीसिन कंपाउड मेटाबोलिज्म को तेजी से बूस्ट करता है और फैट को एनर्जी में बदलने का काम करता है।

अदरक

अदरक कई गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद गुण पोषक तत्व को तेजी से अवशोषित कर मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं। थर्मोजेनेसिस होने के चलते अदरक भी शरीर के तापमान को बढ़ाने का काम करता है। इससे कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और भूख कम लगती है। कोलेस्ट्रॉल, शुगर, ब्लड प्रेशर कम करने में भी यह मददगार होता है।

दालचीनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन कम करने की सोच रहे हैं तो अपने खाने में कुछ चीजों को शामिल करें। इसमें दालचीन भी एक है। इसके फायदे जबरदस्त हैं। दालचीनी खाने से मेटाबोलिज्म तेजी से बूस्ट होता है और शुगर लेवल नीचे आ जाता है।

इसकी वजह से इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ती है। थर्मोजेनिक होने की वजह से दालचीनी शरीर में उष्मा को बढ़ाने का काम करती है, जिससे कैलोरी की खपत ज्यादा होती है और चर्बी कम होती है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan