Weight loss Tips: कुछ लोगों को वर्कआउट और डाइट फॉलो करने के बाद भी वेट लॉस में दिक्कतें आती हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर इतनी मेहनत करने के बाद भी वजन क्यों नहीं घट पा रहा है। एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों होता है। साथ ही वजन घटाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जानें….
इन 3 प्रभावी आदतों को करें शामिल
भागदौड़ भरी सुबह और फिर टेक्नोलॉजी से भरी रात ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। कुछ लोग सुबह-सुबह खाली पेट बेड टी लेकर दिन की शुरुआत करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के पास सुबह बेड टी का भी समय नहीं होता है। वे किसी तरह हड़बड़ी में ब्रेकफास्ट करते हैं और काम पर निकल पड़ते हैं। जबकि सभी जानते हैं कि ये कितना गलत है।
वर्कआउट जरूर करें
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करते समय शरीर के पास बिना खाने के एनर्जी नहीं होती है। एक्सरसाइज करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है, जिसकी आपूर्ति शरीर में जमे फैट से एनर्जी ले कर पूरी होती है। इस तरह ये वेट लॉस में मदद करता है।
पानी पिएं
कुछ लोगों को पानी पीने के बाद कम भूख लगती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही पानी में अगर नींबू डाल कर पिया जाए तो ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में भी सहायक होता है।
वजन तौलें
ऐसे तो लोग महीने में एक दिन वजन तौलने की सलाह देते हैं, क्योंकि कुछ लोगों के लिए ये एक मेंटल प्रेशर बन जाता है। लेकिन अगर आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, तो आप सुबह उठ कर एक बार वजन जरूर तौलें। इससे ये एक आदत बनती जाएगी, जिससे आप प्रतिदिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए दिन की शुरुआत ही एक ऐसे कदम से करेंगे।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App







