Winter Dry Skin Face Pack: सर्दियों का मौसम वैसे तो सबका मनपसंद होता है लेकिन इस मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ठंड की वजह से त्वचा रुखी और बेजान सी दिखने लगती है। इस मौसम में हवाएं चेहरे का ग्लो छीन लेती है, जिससे खुजली, जलन और खिंचाव महसूस होती है। ऐसे में चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नज़र आएगी।
हर घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीज़ें मौजूद होती है, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। कुछ चीज़ें ऐसी होती है, जिसके इस्तेमाल से त्वचा को बेहतर बनाया जा सकता है। आज हम चमकती त्वचा के लिए 5 Homemade Face Packs के बारे में बताने वाले हैं जो बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा पर निखार का काम करेगी।
Winter Dry Skin Face Pack: सर्दियों में सॉफ्ट स्किन के लिए 5 Homemade Face Packs

1. हल्दी और बेसन फेस पैक
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक प्राकृतिक सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को चमकदार बनाने और मुहांसों से लड़ने में मदद करता है और त्वचा की रंगत निखारता है। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच बेसन लें, इसमें ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 2-3 बड़े चम्मच दूध या गुलाब जल मिलकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक के लिए रहने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश कर लें।
2. शहद और केले का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 मैश किया हुआ केला लें, इसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ी सी मलाई मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं फिर सूखने के बाद धो दें। इससे त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बनी रहेगी।
3. कॉफी फेस पैक

त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध लेकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाए रखें फिर पानी से धो लें। इससे स्किन मुलायम और चमकदार बनेगी।
4. दही का फेस पैक
दही में लैक्टिक एसिड और अल्फा-हाइड्रोक्सी एसिड पाया जाता है जो स्किन से डेड स्किन सेल्स हटाने में मददगार होता है। दही फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच शहद लें, इसमें 2 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी को मिलाएं और फेस पैक तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक रहने दे फिर फेस वॉश कर लें।
5. एलोवेरा और चंदन फेस पैक

एलोवेरा और चंदन के फेस पैक से चेहरे पर से एक्ने के निशान और ड्राइनेस कम होती है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। सर्दियों में यह स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।


Download Android App
Download iOS App




