खराब पाचन से परेशान हैं तो आंतों को सेहतमंद रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Summary :

यह आर्टिकल स्वस्थ पाचन तंत्र के महत्व पर प्रकाश डालता है, जो शरीर को भोजन पचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। इसमें कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया गया है जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं इनमें अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) होते हैं जो आंतों से खराब बैक्टीरिया को खत्म कर पाचन को बेहतर बनाते हैं।

हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए हमारे पाचन तंत्र का बेहतर होना बहुत ज्यादा जरूरी है। जब हमारी आंतें हेल्दी रहती हैं, तो हमारा शरीर खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसे खाने से आपके गट हेल्थ को कई तरह के फायदे मिलेंगे, तो चलिए यहां कुछ ऐसे टेस्टी चीजों के बारे में जानते हैं, जिसे खाकर आप अपने पाचन को बेहतर बना सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये फूड्स

1. दही और छाछ

Ayurvedic food combination for digestion
Ayurvedic food combination for digestion (Source: Social Media)

दही और छाछ में अच्छी मात्रा में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया आंतों में मौजूद खराब बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना दोपहर में खाना खाने के बाद एक गिलास दही या छाछ पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

2. खिचड़ी

Gut friendly traditional Indian food
Gut friendly traditional Indian food (Source: Social Media)

दाल और चावल से बनी खिचड़ी एक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी खाना है। जब पाचन कमजोर हो जाता है पेट खराब हो जाता है, तो खाने के लिए सबसे सही ऑप्शन खिचड़ी मानी जाती है खाते समय इसमें थोड़ा सा देशी घी डालने से आंतों को नमी मिलती है और पाचन सही रहता है।

3. जीरा, अजवाइन और हींग

Best Indian Foods for Gut Health
Best Indian Foods for Gut Health (Source: Social Media)

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले ये टेस्टी मसाले सिर्फ टेस्ट ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि पाचन के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। जीरा पानी, अजवाइन और हींग पेट में गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसे आप खाना खाने के बाद खा सकते हैं या इसका पानी पी सकते हैं।

4. हल्दी

Foods for Gut Health
Foods for Gut Health (Source: Social Media)

हल्दी में कुरकुमिन नाम का जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है, जिसमें सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह आंतों की अंदरूनी परत को हेल्दी रखने और पाचन तंत्र की सूजन को कम करने में मदद करती है।

5. हरी सब्जियां और दालें

Best Indian Foods for Gut Health
Best Indian Foods for Gut Health (Source: Social Media)

पालक, मेथी, लौकी और अलग तरह की सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर आंतों के लिए प्रीबायोटिक्स का काम करता है, जो अच्छे बैक्टीरिया को शरीर में बढ़ावा देता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है, इसलिए अपनी डाइट में रोजाना हरी सब्जियों और दालों का सेवन करना चाहिए।

Also Read: Healthy Foods for Liver: लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी और डिटॉक्स? अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।