Best Probiotic Foods for Monsoon: मानसून में कमजोर पाचन और इंफेक्शन से बचाएंगे ये 5 प्रोबायोटिक फूड्स, डाइट में तुरंत करें शामिल

Summary :

मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन नमी और बैक्टीरिया के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, जिससे गैस, एसिडिटी, दस्त और इंफेक्शन जैसी पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत ज़रूरी है। लेख में मानसून के लिए कुछ प्रोबायोटिक फूड्स का सुझाव दिया गया है ताजा दही प्रोबायोटिक का अच्छा स्रोत है और इंफेक्शन से बचाता है।

मानसून का मौसम हर किसी को बेहद पसंद आता है, क्योंकि इस मौसम में हर जगह हरियाली देखने को मिलती है। इस समय गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन नमी और बैक्टीरिया के कारण पाचन तंत्र काफी ज्यादा कमजोर होने लगता है। इस मौसम में पेट की समस्याएं जैसे- गैस, एसिडिटी, दस्त और इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने पाचन तंत्र के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो प्रोबायोटिक फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ऐसे में आइए यहां जानते हैं इस मौसम किन-किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए

बारिश में खाने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स

1. ताजा दही

 Best Foods for Monsoon
Best Foods for Monsoon (Source: Social Media)

दही को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप बारिश में रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आप कई तरह के इंफेक्शन से बच सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक पाया जाता है। बारिश के मौसम में हमेशा ताजी और कम ठंडी दही का सेवन करें रात को इसे खाने से बचें।

2. छाछ या नमकीन लस्सी

Best Probiotic Foods for Monsoon
Best Probiotic Foods for Monsoon

बारिश के मौसम में छाछ का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। अगर आप रोजाना इसे खाते हैं, तो इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसका सेवन करने से पहले इसमें थोड़ा सा भुना हुआ जीरा, काला नमक और हींग मिलाकर पीने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या से तुरंत आराम मिलता है।

3. कांजी

 Healthy Monsoon Foods
Healthy Monsoon Foods (Source: Social Media)

कांजी एक ड्रिंक है जिसे पीने से बारिश के मौसम में इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है। इसे काली गाजर या चुकंदर और सरसों के बीज से बनाया जाता है। यह आंतों की सफाई करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है।

4. इडली और डोसा

 Best Probiotic Foods for Monsoon
Best Probiotic Foods for Monsoon (Source: Social Media)

मानसून में जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा हल्का और हेल्दी खाना ही खाना चाहिए, क्योंकि बहुत ज्यादा तला-भुना और फ़ास्ट फ़ूड खाने से गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। इस मौसम में आप इडली और डोसा सेवन कर सकते हैं। यह पचाने में बहुत हल्का होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलता है।

5. पनीर और कॉटेज चीज

 Best Foods for Monsoon
Best Foods for Monsoon (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में पनीर और कॉटेज चीज सेहत के बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सॉफ्ट और ताजा पनीर भी प्रोबायोटिक का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देते हैं।

Also Read: Fruit Smoothies for Fasting: व्रत में नहीं होगी कमजोरी और थकान, ट्राई करें ये 4 क्विक और एनर्जी देने वाली स्मूदीज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।