Ginger Benefits During Monsoon: बरसात में कमजोर पाचन और इंफेक्शन से परेशान! रोज ऐसे करें अदरक का सेवन, मिलेंगे अद्भुत फायदे

Summary :

बारिश का मौसम जहां सुहावना होता है, वहीं यह अपने साथ कई गंभीर बीमारियां भी लाता है, जिससे इम्यूनिटी और पाचन तंत्र कमजोर हो जाते हैं, और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इन समस्याओं से बचने के लिए अदरक का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। अदरक इम्यूनिटी मजबूत करता है अदरक में मौजूद जिंजरॉल तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से बचाता है।

बारिश का मौसम शुरू होते ही मौसम सुहावना होने के साथ-साथ हर जगह हरियाली देखने को मिलती है। इस मौसम की शुरुआत होते ही लोगों को तरह-तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे इम्यूनिटी और पाचन दोनों कमजोर हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अदरक में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। ऐसे में आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

अदरक का सेवन करने के फायदे

 Adrak Khane ke Fayde
Adrak Khane ke Fayde (Source: Social Media)

1. इम्यूनिटी होगी मजबूत

मानसून में बैक्टीरिया और वायरस बहुत ज्यादा तेजी से फैलने लगते हैं, जिससे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरॉल नामक तत्व शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और मौसमी बीमारियों से बचाता है।

2. पाचन तत्व बेहतर

बारिश के मौसम में तला-भुना खाने का मन ज्यादा करता है, जिससे पेट में गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच की समस्या काफी बढ़ जाती है। अदरक पाचन एंज़ाइन्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना बहुत आसानी से पच जाता है और पेट की किसी भी समस्या से आराम मिलता है।

3. सर्दी, जुकाम और कफ से आराम

अदरक को बहुत ज्यादा हेल्दी पाया जाता है। आप इसका सेवन किसी भी तरह से कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है अगर बारिश में भीगने से आपके गले में खराश, जकड़न या सर्दी-जुकाम हो जाए, तो अदरक का रस या इसकी कड़क चाय पीने से बंद नाक खुल जाता है और गले के दर्द से तुरंत आराम मिलता है।

 Best food for health
Best food for health (Source: Social Media)

4. जोड़ों के दर्द और सूजन से आराम

इस मौसम में बहुत ज्यादा नमी और ठंडक होने के कारण कई लोगों को जोड़ों में दर्द, और अकड़न की शिकायत होने लगती है। ऐसे में अगर आप अदरक का सेवन करते हैं, तो इसमें पाए जाने वाले गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में असरदार होते हैं।

5. इंफेक्शन से बचाव

बारिश के पानी और सीलन के कारण स्किन इंफेक्शन या पेट के बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा होता है। अदरक में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से खराब टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर अंदर वाले इंफेक्शन को कम करता है।

Also Read: Healthy Monsoon Foods for Kids: बारिश के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाएंगे ये 4 सुपरफूड्स, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।