Low Sodium Food Ideas: नमक यानी सोडियम हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन इसकी बहुत ज्यादा मात्रा लेने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और किडनी की समस्याओं का कारण बन सकता है। डॉक्टर अक्सर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और शरीर में वॉटर रिटेंशन कम करने के लिए लो-सोडियम डाइट में कम लेने की सलाह दी जाती है। कम नमक खाने का मतलब बेस्वाद खाना बिल्कुल नहीं होता है। सही मसालों, जड़ी बूटियों और ताज़ी से आप कम नमक में भी टेस्टी खाना बना सकते हैं।
ब्लड प्रेशर के लिए लो सोडियम फूड्स
1. नींबू और वाली भाप में पकी सब्जियां

लौकी, तोरई, गाजर, बीन्स और ब्रोकली जैसी सब्जियों को भाप में पका सकते हैं। इसमें नमक डालने के बजाय आप ऊपर से ताजा नींबू का रस, भुना हुआ जीरा पाउडर और काली मिर्च छिड़क सकते हैं। नींबू का खट्टापन नमक की कमी को महसूस नहीं होने देना है और आप खाने को आराम से खा सकते हैं।
2. ओट्स और ताजे फल

प्लान ओट्स नेचुरल तरीके से सोडियम का काम करते हैं और यह दिल के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। ओट्स को पानी या दूध में पकाएं। इसमें नमक की जगह सेब, केला, बेरीज, बादाम, और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाएं। यह नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
3. लहसुन और हींग के तड़के वाली दाल

अगर आप दाल का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है। डिब्बे में बंद दाल में बहुत ज्यादा सोडियम होता है, इसलिए घर पर बनी ताजी दाल सबसे सही ऑप्शन है। दाल पकाते समय चुटकी भर नमक डालें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए देसी घी में हींग, जीरा, कटे हुए लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। ताजा लहसुन और अदरक टेस्ट के लिए बेस्ट है।
4. स्प्राउट्स और खीरे का सलाद

अंकुरित मूंग और चने में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है और यह प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। स्प्राउट्स में बारीक कटा खीरा, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और पुदीना मिलाएं। ऊपर से चाट मसाला और नींबू निचोड़कर इसे खाएं।
Also Read: रातों की उड़ती नींद से हैं परेशान? बेहतर और गहरी नींद के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स



Download Android App
Download iOS App




