Aaj ka Career Rashifal 19 July: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के बदलने से हमारे काम-काज, नौकरी और बिजनेस में कई नए बदलाव आते हैं। आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की, नए अवसरों और आर्थिक लाभ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज ग्रहों की स्थिति कहती है कि नौकरी और पैसों के मामले में धैर्य रखना ही सबसे सही रहेगा। आज का करियर राशिफल के अनुसार, मेष, वृश्चिक और कर्क राशि के लोगों को करियर में नए और बेहतरीन मौके मिलेंगे, जबकि तुला और मिथुन राशि वालों को आज कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लेना चाहिए।
आज जहां कुछ राशियों के लिए सफलता के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं और सुनहरे मौकों की बारिश होने वाली है, वहीं कुछ राशियों को अपने काम-काज में बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। आइए, जानते हैं मेष से मीन राशिफल तक आज सभी 12 राशियों के सितारे उनके करियर, नौकरी और बिजनेस के बारे में क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा आज का दिन? (Horoscope Today 19 July)
1. मेष राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ पैसा या पुराना भुगतान वापस मिल सकता है। बचत बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। कोई बड़ी चीज़ खरीदने से पहले बाज़ार का भाव जरूर जांच लें। ऑफिस में आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप बड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे। कोई भी जरूरी ईमेल या फाइल भेजने से पहले एक बार जरूर पढ़ लें।
शुभ रंग: रेड
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृषभ राशि
आज बजट बनाने और पैसों का सही इस्तेमाल करने के लिए अच्छा दिन है। घर या करीबियों पर कुछ जरूरी खर्च हो सकता है। अनजान व्यक्ति को उधार न दें। काम को लेकर आपके अंदर नया जोश रहेगा। ऑफिस में ऐसी जिम्मेदारियां मिलेंगी जिससे आपका सम्मान भी बढ़ेगा। बिजनेस में कोई नई योजना शुरू करने के बजाय पुराने काम को ही आगे बढ़ाएं।
शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 6
उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं।
3. मिथुन राशि
आज पैसों के लेन-देन में लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी भी पेपर पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें। दिखावे की चीज़ों पर खर्च न करें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ऑफिस में अपनी बात साफ तरीके से रखें ताकि गलतफहमी न हो। नए काम शुरू करने के बजाय पुराने पेंडिंग कामों को पूरा करना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
4. कर्क राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम आएगी। रातों-रात अमीर बनने वाले शॉर्टकट से दूर रहें। नौकरी में आपका सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आप किसी भी बड़ी समस्या को शांत दिमाग से सुलझा लेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं, बस थोड़ा धीरज रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: व्हाइट या सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
5. सिंह राशि
आज आपका मन सुख-सुविधा वाली और सुंदर चीज़ों पर पैसा खर्च करने का करेगा। अपनी खुशी के लिए खर्च करें, लेकिन बजट से बाहर न जाएं। ऑफिस में आपकी नई सोच और काम करने का तरीका सबको पसंद आएगा। टीम के साथियों के सुझावों को सुनें। अगर आप बिजनेस करते हैं और सीधे ग्राहकों से जुड़े हैं, तो उनसे संबंध और बेहतर बनाएं।
शुभ रंग: गोल्डन या येलो
शुभ अंक: 1
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
6. कन्या राशि
आज आपके डिसीजन मेकिंग पावर मजबूत रहेगी। टैक्स, पुरानी पॉलिसी और बचत की योजनाओं की जांच-परख के लिए दिन अच्छा है। आज का लिया फैसला आगे चलकर फायदेमंद होगा। ऑफिस में आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को आज सफलता हाथ लग सकती है।
शुभ रंग: लाइट ग्रीन या पेस्टल
शुभ अंक: 5
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
7. तुला राशि
आज पैसों का कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अचानक कुछ जरूरी खर्च आ सकते हैं, जिससे बजट हिल सकता है। फालतू की चीज़ें खरीदने से बचें। ऑफिस में बातचीत की कमी से काम थोड़ा धीमा हो सकता है, लेकिन गुस्सा न करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और चुपचाप अपना काम पूरा करें।
शुभ रंग: पिंक या क्रीम
शुभ अंक: 7
उपाय: मंदिर में कपूर का दान करें।
8. वृश्चिक राशि
आज पुराने दोस्तों या संपर्कों की मदद से धन लाभ के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा धीरे-धीरे वापस आएगा। ज्यादा मुनाफे के चक्कर में कोई बड़ा जोखिम न लें। आज आपका प्लानिंग और स्मार्ट थिंकिंग ऑफिस की मुश्किलों को दूर करने में मदद करेंगी। टीम के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोग ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखें।
शुभ रंग: मैरून या डार्क रेड
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
9. धनु राशि
आज किसी से पैसों की लेन-देन से जुड़ा कोई वादा न करें। छोटे फायदों के बजाय लॉन्ग टर्म सेविंग्स पर ध्यान दें। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा और सीनियर्स आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। ऑफिस के शेड्यूल में अचानक कुछ बदलाव हो सकते हैं, इसलिए खुद को तैयार रखें।
शुभ रंग: येलो
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
10. मकर राशि
आज कमाई के नए तरीके सीखने में आपकी रुचि रहेगी, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अपने हुनर को बढ़ाने पर किया गया खर्च आगे चलकर अच्छा रिटर्न देगा। आपका अनुशासन ऑफिस में आपको सम्मान दिलाएगा। विदेशी कंपनियों से जुड़े काम में थोड़ी देरी हो सकती है।
शुभ रंग: ब्लू या स्काई ब्लू
शुभ अंक: 8
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें या जरूरतमंद को भोजन कराएं।
11. कुंभ राशि
पार्टनरशिप या साझा धन के मामलों में आज बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। कागजातों की जांच किए बिना हां न कहें। कोई बड़ा आर्थिक जोखिम न लें, पैसों को सुरक्षित रखना ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ऑफिस में अचानक कोई बदलाव होने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन शांत रहकर काम करें और बातचीत साफ-सीधी रखें।
शुभ रंग: डार्क ब्लू या पर्पल
शुभ अंक: 8
उपाय: शाम के समय पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
12. मीन राशि
आज परिवार के साथ बैठकर भविष्य की बचत और पैसों पर चर्चा करना फायदेमंद रहेगा। भावुक होकर फालतू खर्च करने से बचें, छोटी बचत ही आपकी ताकत बनेगी। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। ऑफिस के फाइलों में गलतियां हो सकती हैं, इसलिए काम को आगे भेजने से पहले एक बार खुद चेक कर लें।
शुभ रंग: येलो या सैफ्रन
शुभ अंक: 3
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।