Aaj Ka Panchang 11 November 2026: कार्तिक शुक्ल द्वितीया यानी कि भाई दूज 5 दिन के दीपोत्सव पर्व का आखिरी दिन होता है, जो कि इस साल 11 नवंबर को यानी कि आज है। नई दिल्ली-NCR में तिलक का अपराह्न मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक है।
साथ ही आज यमुना नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है, जो कि यमराज की बहन हैं। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं। साथ ही अपने हाथ से बनाकर भाई को भोजन कराती हैं। उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, इससे अकाल मृत्यु का डर दूर होता है। वहीं भाई बहन को शगुन या भेंट देते हैं।
आइए जानते हैं आज के दिन का संपूर्ण पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 November 2026), शुभ-अशुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
तिथि: शुक्ल पक्ष द्वितीया
मास: कार्तिक
दिन: बुधवार
संवत्: 2083
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय- 06:41 AM
सूर्यास्त- 05:31 PM
चन्द्रोदय- 08:36 AM
चन्द्रास्त- 06:39 PM
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:56 AM से 05:48 AM
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 01:54 PM से 02:37 PM
गोधूलि मुहूर्त: 05:31 PM से 05:57 PM
अमृत काल: 04:32 AM से 06:18 AM, 12 नवंबर
निशिता मुहूर्त: 11:40 PM से 12:32 AM, 12 नवंबर
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: 12:06 PM से 01:27 PM
यमगण्ड: 08:02 AM से 09:23 AM
गुलिक काल: 10:45 AM से 12:06 PM
दुर्मुहूर्त: 11:44 AM से 12:27 PM
वर्ज्य: 05:51 PM से 07:38 PM
विंछुड़ो: पूरे दिन
दिशाशूल: उत्तर
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
अनुराधा नक्षत्र: दोपहर 11 बजकर 38 मिनट तक, फिर ज्येष्ठा
नक्षत्र स्वामी: शनिदेव
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: मित्र (तालमेल और मित्रता के देवता)
प्रतीक: कमल का फूल या सजा हुआ द्वार
भाई दूज की पूजा विधि
भाई दूज के दिन सुबह स्नान करके साफ और स्वच्छ कपड़े पहनें। कई बहनें तिलक करने तक व्रत भी रखती हैं। पूजा के लिए एक थाली तैयार करें, जिसमें रोली या कुमकुम, अक्षत (साबुत चावल), दीपक, मिठाई, सूखा नारियल और कलावा (मौली) रखें। कई परिवार पूजा की थाली में पान के पत्ते और सूखे मेवे भी शामिल करते हैं।
इसके बाद भाई को साफ आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। बहन भाई के माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाती है, उसकी कलाई पर कलावा बांधती है और दीपक से आरती उतारती है। फिर मिठाई खिलाकर भाई के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और लंबी उम्र की कामना करती है।
परंपरा के अनुसार, अगर बहन बड़ी हो तो भाई उसके चरण स्पर्श करता है और उसे उपहार देकर हमेशा साथ देने का वादा करता है। इसके बाद बहन के घर भोजन करने की परंपरा भी है। मान्यता है कि भाई दूज के दिन बहन के हाथों से बना भोजन करने पर यमराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भाई दूज का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने पहुंचे थे। इसी घटना की स्मृति में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पवित्र स्नान करने वाले भक्तों को पुण्य फल प्राप्त होता है और उन्हें यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही, जीवन में सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।


Download Android App
Download iOS App




