Aaj Ka Panchang 25 March 2026: चैत्र नवरात्रि का 7वां दिन, मां कालरात्रि की पूजा आज, जानें- शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Summary :

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ मुहूर्त की जानकारी लेना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है, क्योंकि आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के उग्र स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कालरात्रि की आराधना करने से भय, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं का नाश होता है तथा भक्तों को साहस और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता…

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ मुहूर्त की जानकारी लेना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। आज 25 मार्च 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास है, क्योंकि आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के उग्र स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कालरात्रि की आराधना करने से भय, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं का नाश होता है तथा भक्तों को साहस और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पंचांग के अनुसार, आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज मृगशिरा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है, जो कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। वहीं चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यदि आप आज कोई शुभ कार्य जैसे पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, नया कार्य शुरू करना या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त की जानकारी अवश्य कर लें।

आइए जानते हैं 25 मार्च 2026 का संपूर्ण दैनिक पंचांग।

आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang 25 March 2026

दिन: बुधवार
विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थि
शक संवत: 1948, पराभव
पूर्णिमांत मास: चैत्र
अमांत मास: चैत्र

तिथि

शुक्ल पक्ष सप्तमी: 24 मार्च 2026 शाम 04:08 बजे से 25 मार्च 2026 दोपहर 01:50 बजे तक
शुक्ल पक्ष अष्टमी: 25 मार्च 2026 दोपहर 01:50 बजे से 26 मार्च 2026 सुबह 11:49 बजे तक

नक्षत्र

मृगशीर्षा नक्षत्र: 24 मार्च शाम 07:04 बजे से 25 मार्च शाम 05:33 बजे तक
आर्द्रा नक्षत्र: 25 मार्च शाम 05:33 बजे से 26 मार्च शाम 04:19 बजे तक

योग

सौभाग्य योग: 25 मार्च सुबह 06:01 बजे से 26 मार्च तड़के 03:09 बजे तक
शोभन योग: 26 मार्च तड़के 03:09 बजे से 27 मार्च रात 12:31 बजे तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय: सुबह 06:29 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:35 बजे
चंद्रोदय: 25 मार्च सुबह 11:10 बजे
चंद्रास्त: 26 मार्च रात 01:30 बजे

अशुभ काल

किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले इन समयों से बचना चाहिए।

राहुकाल: दोपहर 12:32 बजे से 02:03 बजे तक
यमगण्ड: सुबह 08:00 बजे से 09:31 बजे तक
कुलिक काल: सुबह 11:02 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:08 बजे से 12:57 बजे तक
वर्ज्यम्: रात 01:31 बजे से 03:02 बजे तक

शुभ काल

आज कई ऐसे शुभ समय हैं जिनमें पूजा-पाठ या अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:53 बजे से 05:40 बजे तक
अमृत काल: सुबह 09:17 बजे से 10:47 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: आज नहीं है

आज के शुभ योग

आज कुछ विशेष योग भी बन रहे हैं, जिन्हें अत्यंत शुभ माना जाता है।

सर्वार्थसिद्धि योग: 25 मार्च सुबह 06:29 बजे से शाम 05:33 बजे तक
द्विपुष्कर योग: 24 मार्च शाम 07:04 बजे से 25 मार्च सुबह 06:29 बजे तक

मां कालरात्रि पूजा का महत्व

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। उनका स्वरूप अत्यंत उग्र माना जाता है, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए बेहद शुभ फल देने वाली हैं। मां कालरात्रि अज्ञान, भय और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं। इस दिन मां की पूजा करने से शत्रु बाधा दूर होती है और जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भक्त इस दिन मां को गुड़, हलवा, या गुड़ से बने प्रसाद का भोग लगाते हैं। साथ ही मां कालरात्रि की आरती और मंत्रों का जाप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Shera Rajput