Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs: तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मिलेगी हर काम में सफलता!

Summary :

Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs: सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बहुत खास और पवित्र माना जाता है। इस महीने के हर मंगलवार को लोग पूरी श्रद्धा से ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के रूप में मनाते हैं। माना जाता है कि इसी महीने में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। इसीलिए इस समय हनुमान जी की पूजा करने से कई गुना ज्यादा पुण्य मिलता है। ऐसा विश्वास है कि बड़े मंगल के दिन नियम से पूजा, व्रत, दान और लोगों की सेवा करने से हनुमान जी जल्दी खुश होते हैं और भक्तों…

Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs: सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बहुत खास और पवित्र माना जाता है। इस महीने के हर मंगलवार को लोग पूरी श्रद्धा से ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के रूप में मनाते हैं। माना जाता है कि इसी महीने में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। इसीलिए इस समय हनुमान जी की पूजा करने से कई गुना ज्यादा पुण्य मिलता है। ऐसा विश्वास है कि बड़े मंगल के दिन नियम से पूजा, व्रत, दान और लोगों की सेवा करने से हनुमान जी जल्दी खुश होते हैं और भक्तों के सारे दुख दूर कर देते हैं।

इस खास दिन पर जगह-जगह भंडारे लगाए जाते हैं, जहां लोग प्रसाद बांटते हैं और सेवा करके पुण्य कमाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर सच्ची श्रद्धा से पूजा की जाए, तो जीवन की सभी मुश्किलें दूर हो जाती हैं और रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, आज का यह पवित्र दिन कुछ राशियों की किस्मत चमकाने वाला है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ताकत, हिम्मत और एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। जिन राशियों के स्वामी मंगल देव हैं, उन पर बड़े मंगल के दिन हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद रहता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन पर हनुमान जी अपनी खास कृपा बरसाने वाले हैं।

Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs: इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की खास कृपा

1. मेष राशि (Aries)

Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs
Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs

मेष राशि मंगल की मुख्य राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग बहुत साहसी, ऊर्जावान और लीडरशिप क्वालिटी वाले होते हैं। बड़े मंगल के दिन इन्हें बड़ा फायदा मिल सकता है, जिससे इनके करियर और पर्सनल लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

2. वृश्चिक राशि (Scorpio)

Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs
Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs

वृश्चिक राशि भी मंगल के दायरे में आती है। इस राशि के लोग गंभीर, गहरी सोच वाले और अच्छी प्लानिंग करने वाले होते हैं। बड़े मंगल के असर से इनकी जिंदगी की छिपी हुई परेशानियां खत्म होंगी और इनका मनोबल बढ़ेगा।

3. मकर राशि (Capricorn)

Bada Mangal 2026 Lucky Zodiac Signs
Bada Mangal Rashifal
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि में मंगल सबसे मजबूत होता है, जिससे इसका असर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस राशि के लोगों के लिए बड़ा मंगल बहुत शुभ रहेगा। इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और पैसों से जुड़ी स्थिति भी मजबूत होगी।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।